Railway news : फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन का समय बदला, देखें नई टाइमटेबल
Railway news timetable : बालूरघाट-फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 15733 के समय में बदलाव किया गया है। यह ट्रेन अब जींद जंक्शन पर सुबह 9 बजकर 52 मिनट पर पहुंचेगी। अब तक इस ट्रेन के पहुंचने का समय सुबह 9 बजकर18 मिनट था। ट्रेन के जींद पहुंचने में 34 मिनट की देरी होगी। बालूरघाट से सोनीपत के बीच ट्रेन के समय में मामूली अंतर आया है।
पहले ट्रेन सुबह 7: 28 बजे सोनीपत पहुंचती थी। जबकि अब इसके पहुंचने का समय सुबह 7:33 बजे निर्धारित किया गया है। सोनीपत से आगे के सफर में समय का अंतर बढ़ता जाता है और जींद पहुंचने तक ट्रेन 34 मिनट देरी से पहुंचती है।
जींद में दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन उचाना, नरवाना, टोहाना, जाखल और मानसा होते हुए दोपहर 1:05 बजे बठिंडा पहुंचेगी। पहले यह ट्रेन दोपहर 12:55 बजे बठिंडा पहुंचती थी। इस तरह बठिंडा पहुंचने में करीब दस मिनट की देरी होगी।
जींद से बठिंडा तक बदला समय
पहले ट्रेन सोनीपत से चलकर सुबह 8:27 बजे गोहाना, 9:18 बजे जींद, 9:40 बजे उचाना, 9:54 बजे नरवाना, 10:18 बजे टोहाना, 10:31 बजे जाखल, 10:45 बजे बरेटा, 11 बजे बुढलाडा और 11:15 बजे मानसा पहुंचती थी। इसके बाद दोपहर 12:55 बजे बठिंडा पहुंचने का समय था।
ट्रेन सोनीपत से सुबह 7:33 बजे चलकर 8:31 बजे गोहाना, 9:52 बजे जींद, 10:10 बजे उचाना, 10:24 बजे नरवाना, 10:46 बजे टोहाना, 10:59 बजे जाखल, 11:13 बजे बरेटा, 11:28 बजे बुढलाडा और 11:43 बजे मानसा पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर 1:05 बजे बठिंडा पहुंचने का समय निर्धारित किया गया है।
नई दिल्ली सीपीआरओ अजय माइकिल ने बताया कि 15733 बालूरघाट-फरक्का एक्सप्रेस के समय में बदलाव किया गया है। ट्रेन अब जींद जंक्शन पर सुबह 9:52 बजे पहुंचेगी। जबकि पहले इसके पहुंचने का समय सुबह 9:18 बजे था।