हरियाणा के 9 तहसीलदारों को मिली प्रमोशन
हरियाणा की विभिन्न तहसीलों में कार्यरत 9 तहसीलदारों को सरकार ने पदोन्नत कर जिला राजस्व अधिकारी यानी डीआरओ बना दिया है। जिला स्तरीय अधिकारी बनने के बाद जहां ओहदा बढ़ा है, वहीं अब अब इनको पे मैट्रिक्स के लेवल-11 का वेतनमान मिलने लगेगा।
इसको लेकर वित्त आयुक्त राजस्व एवं राजस्व तथा आपदा प्रबंधन की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा द्वारा पदोन्नति आदेश जारी किए गए हैं। एसीएस की ओर से जारी आदेशों के तहत नवजीत कौर बराड़, राकेश, वीरेंद्र कुमार, दर्पण कंबोज, गुरुदेव, पूनम सोलंकी, अनिल कुमार, राजेश कुमार और अजय कुमार को पदोन्नति दी गई है।
एक साल चलेगा प्रोबेशन पीरियड
पदोन्नति पाने वाले इन अधिकारियों का एक साल तक प्रोबेशन पीरियड चलेगा। इसको लेकर एसीएस के आदेश में साफ कहा गया है कि इन सभी तहसीलदारों को फिलहाल अस्थाई आधार पर पदोन्नती दी गई है। इसके तहत एक साल के प्रोबेशन पीरियड चलेगा।
चंडीगढ़ मुख्यालय में करेंगे ज्वाइन
इन अधिकारियों को अब चंडीगढ़ मुख्यालय में ज्वाइन करना होगा। चूंकि अब यह तहसीलदार से जिला राजस्व अधिकारी बने हैं, तो जिला स्तर पर राजस्व विभाग के सभी कार्यों की निगरानी करनी होगी। ऐसे में इनकी जिम्मेदारी बढ़ गई है। साथ ही जिला भर की तहसीलों की निगरानी भी करनी होगी। ऐसे में यह पद काफी महत्वपूर्ण होता है। इतना ही नहीं प्रशासनिक कार्यों के साथ जिला राजस्व अधिकारी को न्यायिक शक्तियां भी होती है।