2 घंटे में ज्यादातर इलाकों की बिजली सेवाएं बहाल, हड़ताल खत्म होते ही बिजली विभाग का तुरंत एक्शन
Haryana News: हरियाणा प्रदेश में बुधवार रात से हड़ताल पर उतरे बिजली कर्मचारियों और सरकार के बीच आज हड़ताल के दूसरे दिन सहमति बन गई है। हड़ताल खत्म होते ही बिजली विभाग तुरंत एक्शन में आ गया है ।
हरियाणा के सिरसा समेत कई जिलों में मात्र दो घंटों में बिजली सेवाएं बहाल कर दी है ।
बता दे की जहाँ सरकार द्वारा लगाए गए कर्मचारी पिछले 45 घटों से लगातार सप्लाई चलाने का प्रयास कर रहे है वहीँ बिजली विभाग ने फिर से कार्यभार सँभालते ही जयादातर इलकों में बिजली सेवाएं दुरुस्त कर दी है ।
बता दे की सिरसा हिसार , जींद समेत कई जिलों में बिजली विभाग लगातार सेवाओं में जुट गया है और तुरंत बिजली सेवाएं बहाल कर दी है ।
जहाँ पिछले पिछले 45 घंटों में आमजन परेशान था उनको कुछ हद तक राहत मिली है, आखिरकार बुवाई के समय किसानों के चेहरे पर भी ख़ुशी लोटी है ।
अधिक जानकारी के लिए बता दे की पिछले 45 घंटों में हरियाणा प्रदेश में बिजली कर्मचारियों द्वारा हड़ताल पर जाने के बाद पहले दिन ही प्रदेश के 15 से अधिक जिलों में बिजली व्यवस्था ठप्प होने से लोगों में अशांति फैल गई। जिसके बाद सरकार ने हड़ताल के दूसरे आखिर कर सहमति बनी है और गाडी एक बार फिर से पटरी पर लोटी है ।