हरियाणा में ड्यूटी के दौरान नशे में मिला पटवारी, DC ने तुरंत प्रभाव से किया निलंबित
Haryana News-VOP : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है । जिसके बाद DC का एक और बड़ा एक्शन देखने को मिला है । जानकारी के लिए बता दे की उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने शाहाबाद तहसील के हलका कलसाना के पटवारी देवेन्द्र राय को अपने कार्य व कर्तव्य प्रति लापरवाही बरतने पर तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस बारे पटवारी को कई बार मौखिक चेतावनी दी गई परंतु उनके व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया। वह उच्च अधिकारियों के निर्देशों का भी पालन नहीं करते और अपने कार्य को भी समय पर पूरा नहीं करते हैं।
जारी आदेश के अनुसार
जारी हुए आदेश के अनुसार निलंबन अवधि दौरान कर्मचारी का हैडक्वार्टर कार्यालय जिला राजस्व अधिकारी कुरुक्षेत्र निश्चित किया गया है। निलंबन अवधि दौरान कर्मचारी हरियाणा सिविल सेवाएं (जनरल) नियमावली 2016 के नियम 83 के अंतर्गत जीवन-निर्वाह भत्ते का हकदार होगा।Haryana News-VOP
DC ने दी ये जानकारी
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि उपमंडल अधिकारी (नागरिक) शाहाबाद द्वारा पत्र के माध्यम से मामला संज्ञान में लाया गया था। रिपोर्ट अनुसार पटवारी देवेन्द्र राय ड्यूटी के समय शराब के नशे में पाए गए। उनके व्यवहार के खिलाफ नायब तहसीलदार के कार्यालय में मौखिक शिकायतें भी मिली थीं।v