हरियाणा में धान की कीमतों में जबरदस्त उछाल, 5000 के करीब पहुंची कीमतें
Haryana Dhan Mandi Bhav : कम बारिश के बावजूद इस बार मंडियों में धान की बंपर आवक हो रही है। कैथल जिले की अनाज मंडी की बात की जाए तो मोटे धान के साथ ही बासमती या बारिक धान भी आनी शुरू हो गई है। इस बार किसान पैदावार के साथ मंडी में मिल रहे धान के भाव से भी काफी खुश हैं।
किसानों का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार धान के भाव प्रति क्विंटल 1000 से 1500 रुपये तक अधिक मिल रहे हैं। कैथल मंडी में मंगलवार को पीआर-14 किस्म का धान 2750 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका।
जबकि हाईब्रिड धान के भाव 2320 रुपये प्रति क्विंटल तक रहे। हालांकि यह भाव सरकार द्वारा निर्धारित एमएसपी से कम हैं।
हालांकि पिछले सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह में धान के भाव प्रति क्विंटल 100 से 150 रुपये तक अधिक रहे हैं।
मोटी यानी पीआर धान की बात की जाए तो इस बार 2461 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी तय हुआ है। इसके बावजूद हाइब्रिड धान की खरीद एमएसपी पर नहीं हो पा रही है।
हालांकि पीआर-14 किस्म के भाव निर्धारित भाव यानी एमएसपी से करीब 400 रुपये तक अधिक चल रहे हैं। यह किस्म 2700 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास चल रही है।
मुच्छल और 1718 में भी उछाल
बासमती वैरायटी की बात की जाए तो इसमें अच्छा उछाल देखा जा रहा है। कैथल की मंडी में बासमती वैरायटी का धान 4900 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा है।
हालांकि कुछ दिन पहले के मुकाबले इसमें 100 रुपये प्रति क्विंटल का उछाला है। जबकि पिछले साल से तुलना की जाए तो करीब डेढ हजार रुपये प्रति क्विंटल तक तेजी है।
यह भाव मुछल किस्म के रहे हैं। जबकि 1718 किस्म में भी 1000 रुपये से अधिक की तेजी है।
इसके अलावा धान की किस्म 1509 के के भाव भी 4500 रुपये प्रति क्विंटल तक उछल रहे हैं। इससे किसानों की दिवाली काफी अच्छी मनेगी।
क्योंकि इस बार बारिश कम होने के कारण किसानों का खर्च बढ़ा है। ऐसे में बेहतर भाव मिलने से किसान काफी खुश हैं।