हिसार में NHAI बनाएगा 6 लेन का फ्लाईओवर, जाम से मुक्ति
Hisar news : हिसार शहर के सबसे व्यस्त और दुर्घटना संभावित प्रवेश मार्ग ब्लैक स्पॉट को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। एनएच-9 पर शहर के वेलकम गेट से लेकर चांद सितारा होटल तक छह लेन का आधुनिक फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के माध्यम से करवाया जाएगा।
इससे न केवल हादसों पर लगाम लगेगी बल्कि राज्य सरकार के खजाने पर पड़ने वाला भारी वित्तीय बोझ भी बचेगा। कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा की पहल पर इसे ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित कर परियोजना को प्राथमिकता पर आगे बढ़ाया गया है। लोक निर्माण विभाग के एसई अजीत सिंह ने बताया कि यह प्रोजेक्ट एनएचएआई को तैयार करना है।
इसकी ड्राइंग तैयार की जा चुकी थी। लेकिन संशोधित ड्राइंग दोबारा तैयार करने को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को पीडब्लूडी मंत्री रणबीर गंगवा ने निर्देश दिए हैं। मंत्री ने कहा कि बरवाला चुंगी फ्लाईओवर की तरह सर्विस लेन के साथ जगह होनी चाहिए।
इधर ... शहर के एक चौक को महाराजा सूरजमल के नाम से डेवलप किया जाएगा। पार्षद सत्यवान पानू ने हाउस में एजेंडा भी रखा था कि वार्ड 19 में आजाद नगर बाजार में मेन गली के सामने चौक बने । कैंट के ऊपर प्रस्तावित फ्लाईओवर को भी सीधा लाभ मिलेगा। सेना के भारी वाहनों पहले ही स्वीकृति मिल चुकी है।
इस और काफिलों की आवाजाही बिना किसी फ्लाईओवर श्रृंखला के बनने से आम नागरिकों अवरोध के सुरक्षित और सुगम हो सकेगी। के साथ-साथ हिसार कैंट और भारतीय सेना को परियोजना की प्रारंभिक ड्राइंग तैयार हो चुकी है।