new project : हरियाणा के इस शहर में 11.51 करोड़ से बनेगा मजबूत ड्रेनेज नेटवर्क, जलभराव से मिलेगी राहत
हरियाणा के पलवल शहर को जलभराव से जल्द ही निजात मिलने वाली है। हरियाणा सरकार द्वारा इसके लिए बडे प्रोजेक्ट की मंजूरी दी गई है। हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम के प्रयासों से नगर परिषद पलवल की दो महत्वपूर्ण स्ट्रॉम वाटर ड्रेन परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इससे पलवल शहर को जलभराव से निजात मिलेगी और इसके लिए 11.51 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।
इन दोनों परियोजनाओं पर हरियाणाा सरकार व पलवल नगर परिषद द्वारा राशि खर्च की जाएगी। इन दोनों परियोजनाओं पर 75 प्रतिशत राशि हरियाणा सरकार व 25 प्रतिशत राशि नगर परिषद पलवल द्वारा खर्च की जाएगी। नगर परिषद पलवल द्वारा यह राशि विभिन्न मदों से मिलने वाला राशि से खर्च की जाएगी। राज्य सरकार द्वारा 8.64 करोड़ रुपये और नगर परिषद द्वारा 2.88 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी7 इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य शहर के जलनिकासी तंत्र को सुदृढ़ करना, बरसात के दौरान सड़कों पर पानी जमा होने की समस्या को कम करना और आम नागरिकों के आवागमन को सुविधाजनक बनाना है।
पलवल रेलवे लाइन से आगरा नहर तक बनेगी ड्रेन
हरियाणा सरकार द्वारा पहली योजना को पलवल रेलवे लाइन से आगरा नहर तक पलवल-अलीगढ़ रोड (NH-334D) के दोनों ओर स्ट्रॉम वाटर ड्रेन का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना की प्रशासनिक स्वीकृत लागत 9.9284 करोड़ रुपये है। इसमें राज्य सरकार की 75 प्रतिशत हिस्सेदारी के रूप में लगभग 7.4463 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। इस ड्रेन के माध्यम से सड़क के दोनों तरफ बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था की जाएगी। इसके बाद शहर के आसपास के एरिया में जलभराव की समस्या नहीं होगी।
दूसरी परियोजना से भी मजबूत होगा जलनिकासी तंत्र
नगर परिषद पलवल की दूसरी स्ट्रॉम वाटर ड्रेन परियोजना को भी प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। दोनों परियोजनाओं की संयुक्त अनुमानित लागत 11.51 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। इनके माध्यम से शहर की जलनिकासी व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाने की योजना है। दूसरी परियोजना के स्थान, लागत और तकनीकी विवरण से संबंधित जानकारी उपलब्ध होने पर उसका विस्तृत विवरण भी सामने आएगा।