{"vars":{"id": "141324:5161"}}

New Highway : हरियाणा में बनेगा 71 किलोमीटर लंबा नया फोरलेन हाईवे, इन इलाकों की चमक उठेगी किस्मत 

Haryana New Highway : दक्षिण हरियाणा में एक महत्वपूर्ण हाईवे को मंजूरी दी गई है। इसके तहत फोन लेन हाईवे तो बनेगा ही, साथ ही फ्लाईओवर भी बनाया जाएगा। यह हाईवे दक्षिण हरियाणा को विकास की नई गति देगा।
 

Haryana new Highway : हरियाणा नए हाईवे के क्षेत्र में हर दिन नई ऊंचाईयां छू रहा है। इसी कड़ी में अब दक्षिण हरियाणा में एक महत्वपूर्ण हाईवे को मंजूरी दी गई है। इसके तहत फोन लेन हाईवे तो बनेगा ही, साथ ही फ्लाईओवर भी बनाया जाएगा। यह हाईवे दक्षिण हरियाणा को विकास की नई गति देगा।
 

दक्षिण हरियाणा में सड़क नेटवर्क को बेहतर बनाने के लिए यह परियोजना काफी अहम मानी जा रही है। इसके तहत होडल-बिलासपुर-पटौदी-कुलाना रोड को फोरलेन बनाया जाएगा।

इस परियोजना को पूरा होने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। यह हाईवे दक्षिण हरियाणा की कनेक्टिविटी राजस्थान से भी बढ़ाएगा।


दरअसल इस परियोजना को 2 चरणों में पूरा किया जाना है। पहले फेज में पलवल के होडल से लेकर बिलासपुर तक फोरलेन रोड बनाया जाएगा। यह सड़क कुल 71 किलोमीटर लंबी होगी। स्वीकृति हो चुकी है और इसका काम शुरू होना है।


 

वहीं अब इसी परियोजना के दूसरे फेज के काम को भी मंजूरी मिल गई है। इसके तहत बिलासपुर से कुलाना तक सड़क को फोरलेन किया जाएगा।


वहीं पटौदी और हेलीमंडी में एलिवेटेड फ्लाईओवर का निर्माण किया जाना है। इन परियोजनों को सरकार की मंजूरी मिलने से यह पूरे क्षेत्र के महत्वपूर्ण प्रगति है।  

पूरे क्षेत्र में बेहतर होगा सड़क नेटवर्क

इस परियोजना से पूरे क्षेत्र से सड़क नेटवर्क बेहतर होगा। क्योंकि यह परियोजना पूरी होने से दिल्ली-आगरा हाईवे, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, दिल्ली-जयपुर हाईवे, गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी मार्ग, रेवाड़ी-रोहतक हाईवे, गुरुग्राम-नूंह और गुरुग्राम-सोहना-तावडू-भिवाड़ी के लिए बने हाईवेज से बेहतर जुड़ाव हो जाएगा।