{"vars":{"id": "141324:5161"}}

New electricity schedule : हरियाणा में बिजली सप्लाई का नया शेड्यूल जारी, जानें किस समय मिलेगी 8 घंटे बिजली

 

बिजली निगम द्वारा हरियाणा में बिजली के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। अब बिजली की सप्लाई तय किए गए नए शेड्यूल के हिसाब से होगी। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) की ओर से जारी पावर रेगुलेशन मैनेजमेंट के तहत 14 अक्टूबर से ग्रामीण कृषि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति के समय में बदलाव किया जा रहा है। नए शेडयूल में कृषि उपभोक्ताओं को आठ घंटे बिजली देने का प्रावधान है। कृषि बिजली आपूर्ति को अलग-अलग समूहों में बांटकर दिन और रात के समय निर्धारित किए गए हैं।

एक समूह को सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक सप्लाई कृषि बिजली के एकल समूह (एपी सिंगल ग्रुप) को सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक लगातार आठ घंटे बिजली मिलेगी। वहीं, पीएटी समूह के लिए सुबह 5:30 बजे से 6:30 बजे तक एक घंटा और रात 7:30 बजे से अगले दिन सुबह 2:30 बजे तक सात घंटे बिजली आपूर्ति निर्धारित की गई

एक फेज की सप्लाई का भी समय तय किया

कृषि क्षेत्र में एक फेज बिजली आपूर्ति के लिए भी अलग शेड्‌यूल जारी किया गया है। स्मूह-एक को सुबह 11:45 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और शाम 5:45 बजे से अगले दिन रात 12:45 बजे तक सप्लाई मिलेगी। समूह-दो को सुबह 6:30 बजे से 7:30 बजे तक और रात 8:30 बजे से अगले दिन सुबह 3:30 बजे तक बिजली दी जाएगी। एक और सात घंटे की अवधि मिलाकर कुल अठ घंटे निर्धारित किए हैं। एसई नसीब सिंह ने बताया कि सप्लाई के लिए जो शेडयूल अता है, उसी अनुसार सप्लाई दी जाती है।

इस तरह इस समूह को कुल आठ घंटे बिजली मिलेगी। इस समूह में कृषि क्षेत्र का अधिकतम लोड होने का उल्लेख भी किया गया है। रन-एपी के दो समूहों के लिए भी अलग-अलग समय तय किया है। समूह-एक को रात सवा एक से सुबह 9:15 बजे तक आठ घंटे बिजली मिलेगी। समूह-दो के लिए सुबह 9:15 से शाम 5:15 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। दोनों समूहों को आठ-आठ घंटे आपूर्ति की जाएगी।