ओल्ड गुरुग्राम में मैट्रो विस्तार पर फिर फसा पेच! अब वन विभाग ने रखी ये शर्त
Haryana Metro Update : ओल्ड गुरुग्राम में मेट्रो विस्तार के रास्ते में हर दिन नया रोड आ रहा है। पिछले दिनों बिजली लाइन की शिफ्टिंग को लेकर फंसे पेंच को अधिकारी निकाल ही रहे थे, कि अब वन विभाग ने नया पेंच फंसा दिया है।
यह मामला सेक्टर 10 में बनने वाले मेट्रो स्टेशन को लेकर है। क्योंकि यहां वन विभाग स्टेशन निर्माण के लिए जमीन देने को तो तैयार है, लेकिन इसके लिए एक शर्त रख दी है।
दरअसल गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड यानी जीएमआरएल पुराने शहर में मेट्रो का विस्तार कर रहा है। इसके तहत ही तहत सेक्टर-10 में मेट्रो स्टेशन का निर्माण किया जाना है।
इसको लेकर वन विभाग जमीन देने को तो राजी हो गया है, लेकिन विभाग ने इसके बदले डबल जमीन की मांग जीएमआरएल के समक्ष रखी है।
सर्विस रोड के लिए भी चाहिए जमीन
दरअसल मेट्रो के विस्तार के साथ-साथ सर्विस रोड भी तैयार किया जाना है। इसके लिए एनएचएआई द्वारा इस निर्माण के रास्ते में आ रहे वन क्षेत्र की जमीन का प्रस्ताव तैयार करवाया है।
इसके लिए काम सौंपा गया, राइट्स लिमिटेड को, जब एजेंसी ने इसका सर्वे किया तो सामने आया कि वन विभाग का करीब एक हैक्टेयर क्षेत्र परियोजना के लिए चाहिए।
परियोजना में हो रही देरी
हालांकि इसको लेकर जीएमआरएल द्वारा की गई बैठक में यह कहा गया था ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के निर्माण में कोई भी बाधा नहीं आ रही है।
वहीं इस परियोजना में देरी हो रही है। हालांकि जो भी बाधा हैं, उनको दूर करने के लिए जीएमआरएल के चेयरमैन पीसी मीणा ने अधिकारियों की ड्यूटी लगाई थी। इन बाधाओं को जल्द से जल्द हटाने के निर्देश दिए गए।
इस परियोजना को 24 महीने यानी 2 साल के भीतर पूरी करने की डेडलाइन तय की गई थी। हालांकि इस डेडलाइन के 14 महीने जा चुके हैं, लेकिन अभी तक काम खास आगे नहीं बढ़ा है।
गौरतलब है कि इस परियोजना के तहत करीब 15 किमी लंबा मेट्रो मार्ग बनाया जाना है। इस पर 14 मेट्रो स्टेशन बनने हैं। वहीं अभी तक मेट्रो स्टेशन नहीं बने हैं।