{"vars":{"id": "141324:5161"}}

हरियाणा में खाकी फिर हुई दागदार! ACB ने 40 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा ASI

26 नवंबर को अदालत में पेशी के दौरान एएसआई ने बेटे को बिना परेशानी पेश करने और उसके साथ मारपीट न करने की एवज में 50 हजार रुपये मांगे थे। Haryana ACB Action-VOP
 

Haryana ACB Action-VOP: हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है । बता दे की प्रदेश में ACB का एक और बड़ा एक्शन देखने को मिला है । हरियाणा राज्य सतकर्ता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी) ने करनाल जिले के थाना तरावड़ी में तैनात एएसआई अनुराग को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 

यहाँ जानिए पूरा मामला 

मिली जानकारी के मुताबिक बता दे की शिकायतकर्ता के बेटे खुशप्रीत सिंह के खिलाफ थाना तरावड़ी में मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज था। इसकी जांच एएसआई अनुराग कर रहा था। आरोप है कि 26 नवंबर को अदालत में पेशी के दौरान एएसआई ने बेटे को बिना परेशानी पेश करने और उसके साथ मारपीट न करने की एवज में 50 हजार रुपये मांगे थे। Haryana ACB Action-VOP


ACB ने जाल बिछाकर रंगें हाथ पकड़ा 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की शिकायतकर्ता ने अपनी कंडीशन का हवाला देते हुए 40 हजार रुपये में सौदा तय किया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने एसवी एंड एसीबी को सूचना दी। उपकेंद्र पानीपत की टीम ने ट्रैप लगाकर थाना तरावड़ी परिसर में ही एएसआई अनुराग को 40 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।Haryana ACB Action-VOP कारर्वाई का नेतृत्व इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने किया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।