जींद-पानीपत हाईवे निर्माण में हो रही देरी, पेड़ों की कटाई के मामले में अदालत में 28 अक्टूबर को सुनवाई
jind Panipat highway : जींद-पानीपत हाईवे के निर्माण की महत्वकांक्षी योजना में लगातार देरी हो रही है। हालांकि इसके लिए तमाम औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं, लेकिन पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में लगी याचिका के कारण काम रूका हुआ है। गौरतलब है कि हरियाणा और पंजाब में पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट की ओर से रोक लगाई गई है। इस याचिका पर अब 28 अक्टूबर को सुनवाई होगी।
गौरतलब है कि जींद -पानीपत रोड आधे हरियाणा को उत्तर प्रदेश और जीटी रोड से जोड़ता है। ऐसे में यहा रोड बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन यहां संकरी सड़क होने के कारण काफी परेशानी रहती है। अब इस सड़क को चारमार्गीय बनाने की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत जींद और सफीदों के बीच करीब छह हजार को काटना पड़ेगा।
हालांकि सरकार ने यहां कटने वाले पड़ों की भरपाई के लिए जिला के 3 गांवों में जमीन उपलब्ध करवाई है। इसमें अलेवा खंड का बधाना गांव भी शामिल है। जहां जगह मिली है, वह सफीदों रोड से काफी दूरी पर है। ऐसे में इस योजना पर भी सवाल उठ रहे हैं।
वहीं जींद-पानीपत रोड की परियोजना अटकने से लोग काफी परेशान हैं। क्योंकि यह प्रदेश का मुख्य मार्ग है और यहां वाहनों की संख्या भी काफी अधिक रहती है। इसके कारण कई बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
7 साल से अटकी है योजना
यह योजना पिछले करीब 7 साल से अटकी हुई है। क्योंकि मनोहर लाल सरका के दूसरे कार्यकाल में इस रोड को चौड़ा करने की घोषणा हुई थी। इसके बाद लंबे समय तक वन विभाग को पेड़ लगाने के लिए जमीन नहीं मिल सकी। इसके लिए सरकार ने एक बार तो फरीदाबाद में भी जमीन देने की योजना बनाई थी।
जारी हो चुका है फंड
इस सड़क के निर्माण के लिए केंद्रीय रोड फंड से राशि जारी हो चुकी है। इसके लिए तमाम प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन अब अदालत में मामला होने के कारण काम अटक गया है। हालांकि सरकार अदालत के समक्ष इस सड़क चौड़ा करने की जरूरत के बारे में अपना पक्ष रख चुकी है।