हरियाणा में 7 साल से एक रुपया भी नहीं बढ़ा अनुबंधित एसिस्टेंट प्रोफेसर का वेतन, मुख्यमंत्री से की मुलाकात
हरियाणा के अलग-अलग विश्वविद्यालयों में कार्यरत अनुबंधित एसिस्टेंट फ्रोफेसर्स ने सेवा सुरक्षा एक्ट की मांग को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा से मुलाकात की। इस दौरान एसिस्टेंट फोफेसर्स ने कहा कि 7 साल से उनके वेतन में 1 रुपये की भी वृद्धि नहीं हुई है।
इसको लेकर हरियाणा विश्वविद्यालय अनुबंधित शिक्षक संघ यानी हुकटा का प्रतिनिधिमंडल चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और मंत्री महीपाल ढांडा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्रदेश के अलग-अलग विश्वविद्यालयों में कार्यरत 1400 अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों को नियमितीकरण तक सेवा सुरक्षा का दिया जाए।
इसके लिए हरियाणा राज्य विश्वविद्यालय अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसर सेवा सुरक्षा एक्ट, 2026 की प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाए। यह लंबे समय से लटका हुआ है। साथ ही प्रोफेसर्स ने कहा कि इसके लिए आगामी विधानसभा सत्र में विधेयक पारित करवाया जाए।
हालांकि इस दौरान मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री ने भरोसा दिया कि आगामी विधानसभा सत्र में नए एक्ट को लेकर प्रक्रिया की जाएगी। ऐसे में अब अनुबंधित एसिस्टेंट प्रोफेसर्स को उम्मीद है कि जल्द ही उनको सेवा सुरक्षा का लाभ मिल जाएगा।
15 साल से सेवा में
मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे शिष्टमंडल ने कहा कि प्रदेश के 21 राजकीय विश्वविद्यालयों में निर्धारित शैक्षणिक वाले 1400 अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसर 15 सालों सेवा में हैं। अभी तक सेवा सुरक्षा नहीं है। ऐसे में जब तक नियमित नहीं होती, तब तक सेवा सुरक्षा के साथ-साथ सम्मानजनक वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाए। क्योंकि पिछले सात सालों से उनका वेतन एक रुपया भी नहीं बढ़ा है।