{"vars":{"id": "141324:5161"}}

Haryana Cabinet Meeting: हरियाणा में इस दिन कैबिनेट की अहम बैठक, लिए जा सकते हैं बड़े फैसले

 

Haryana Cabinet Meeting: हरियाणा मंत्रिपरिषद की बैठक 13 अगस्त, गुरुवार को दोपहर 3 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय स्थित मुख्य सभा कक्ष में आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री करेंगे। इसमें प्रदेश के सभी मंत्री और राज्य मंत्री शामिल होंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग के मंत्रिमंडल अनुभाग ने 9 अगस्त को बैठक का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बैठक को लेकर सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को सूचना भेजी गई है। Haryana Cabinet Meeting

अधिकारियों को भेजी गई सूचना

मंत्रिपरिषद की बैठक के संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विधि परामर्शी, सूचना, लोक संपर्क एवं भाषा विभाग के निदेशक तथा पुलिस के सीआईडी महानिरीक्षक को भी जानकारी दी गई है। इसके अलावा राज्यपाल के सचिव को भी बैठक के आयोजन की सूचना भेजी गई है। Haryana Cabinet Meeting

मंत्रिपरिषद के सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी नोटिस में संबंधित अधिकारियों को बैठक के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। Haryana Cabinet Meeting

बैठक के बाद सामने आएंगे सरकार के फैसले

मंत्रिपरिषद की बैठक में विभिन्न प्रशासनिक और नीतिगत मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक के बाद सरकार की ओर से लिए गए फैसलों और महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी सार्वजनिक किए जाने की उम्मीद है। Haryana Cabinet Meeting