IAS दीप्ति गर्ग ने जारी की साइबर सुरक्षा एडवाइजरी, हरियाणा में ऑनलाइन शॉपिंग वालों को शिकार बना रहे है ठग, हेल्पलाइन नंबर जारी
Haryana News : हरियाणा समेत देशभर में त्योहारी सीजन चल रहा है । वहीँ दूसरी तरफ इस डिजिटल दुनिया में आजकल हर कोई ऑनलाइन शॉपिंग कर रहा है, लेकिन इस दौरान लोग ठगी का शिकार भी बन रहे है इसी को लेकर SP दीप्ती गर्ग ने लोगों को अलर्ट किया है ।
बता दे की ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले लोगों को लोग अब ठगी का शिकार बना रहे है . ऐसे में लोगों को प्रसाशन की तरफ से सजग और सतर्क रहने की अपील की गई है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि त्योहारी सीजन में भारी छूट और फर्जी आफर्स के लालच में न आएं, अज्ञात लिंक, संदिग्ध ऐप और यूपीआई पिन या ओटीपी किसी के साथ साझा करने से बचें।
पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग ने बताया कि त्योहारी सीजन में जालसाज इंटरनेट मीडिया के माध्यम से नामी ई-कामर्स कंपनियों के मिलते-जुलते फर्जी वेब लिंक तैयार कर मुनाफे का झांसा देते हैं। उपभोक्ता जैसे ही ऐसे लुभावने लिंक पर क्लिक करते हैं या कोई अनधिकृत ऐप डाउनलोड करते हैं, साइबर ठग उनके बैंक खातों से गाढ़ी कमाई चुरा लेते हैं।
किसी भी लिंक पर न करें क्लिक
एसपी दीप्ति गर्ग ने स्पष्ट किया कि सजगता ही साइबर सुरक्षा का सबसे बड़ा हथियार है, इसलिए बिना सोचे-समझे किसी भी लिंक पर क्लिक न करें और पूरी तरह सुरक्षित तरीके से त्योहारों का आनंद लें।
हेल्प लाइन नंबर जारी
उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि किसी के साथ साइबर ठगी की कोई घटना हो जाती है, तो वे तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।