{"vars":{"id": "141324:5161"}}

HISAR NEW ROAD: हिसार शहर में यह रोड बनेगा 6 लेन, वाहनों के दबाव से मिलेगी राहत

हिसार के व्यस्त मार्गों में शामिल है। यहां दिन भर वाहनों की संख्या के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। यहां 6 लेन की सड़क बनने से हिसार शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू होगी।
 

HISAR NEW ROAD: वाहनों के दबाव को झेल रही हिसार शहर की सड़कों को कुछ राहत मिलने जा रही है। इसके तहत सरकार ने हिसार में पुराने दिल्ली रोड यानी तुलसी चौक से सिरसा चुंगी तक को अब 6 लेन बनाने का फैसला लिया है। इससे जहां सड़क पर वाहनों का दबाव कम होगा, वहीं यहां कारोबार करने वाले दुकानदारों को भी राहत मिलेगी।

दरअसल यह हिसार के व्यस्त मार्गों में शामिल है। यहां दिन भर वाहनों की संख्या के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। यहां 6 लेन की सड़क बनने से हिसार शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू होगी। साथ ही पैदल चलने वालों को भी बेहतर सुविधा मिल जाएगी। क्योंकि इस परियोजना में वाहनों के साथ-साथ पैदल चलने वाले यात्रियों के लिए खास व्यवस्था की जा रही है।



इस परियोजना के लिए हरियाणा सरकार 43 करोड़ 35 लाा 47 हजार रुपये की परियोजना को मंजूरी दे चुकी है। पिछले सप्ताह ही प्रदेश के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा की पहल पर इस परियोजना के लिए प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है। 

दरअसल इस 6 लेन परियोजना को खास तरह से डिजाइन किया गया है। इसके लिए तैयार किए गए लेआउट और डिजाइइन में विशेषतौर पर पैदल यात्रियों के लिए पेडेस्ट्रियन इंफ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था की गई है।

इस व्यवस्था में पैदल यात्रियों के लिए 2 मीटर चौड़ा पेडेस्ट्रियन पथ बनाया जाएगा। यह रास्ता सड़क के दोनों ओर होगा। 

सड़क सुरक्षा को मिलेगा बढ़ावा


इस ड्राइंग के अनुसार सड़क सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा। क्योंकि इससे पैदल चलने वाले लोग आसानी से यात्रा कर सकेंगे। अभी तक की व्यवस्था में पैदल यात्रियों को वाहनों का डर लगा रहता है।

ऐसे में सड़क पर पैदल चलना पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है। इसके तहत पैदल यात्रियों को आसानी से सड़क पार करवाने के लिए चिन्हित की गई जगहों पर टेबल-टॉप पेडेस्ट्रियन क्रॉसिंग बनाने की योजना है।

यह ऐसी सुविधा होती है, जो सड़क पर उभरा हुआ प्लेटफार्मनुमा रास्त बन जाता है। इससे वाहनों की गति नियंत्रित होती है।

सुरक्षा के लिए इस सड़क पर खास प्रबंध किए जा रहे हैं। विशेषकर पैदल चलने वालों के लिए ऐसे खास खंभे यानी बोलार्ड्स लगाए जाएंगे, जो यात्रियों को सुरक्षा मुहैया करवाएंगे।

इसके अलावा पैदल और साइकिल से चलने वालों के लिए खास व्यवस्था होगी। इतना नहीं रात के समय यात्रा सुरक्षित करने के लिए 300 मिमी और 200 मिमी चौड़ी थर्मोप्लास्टिक रिफ्लेक्टिव पट्टियां बनेंगी।

इससे वाहन चालक और पैदल यात्री अपनी लेन को सही प्रकार से देख सकेंगे। 


वन-वे फ्लाईओवर देगा जाम से मुक्ति

वहीं इस रोड पर जाम से मुक्ति के लिए भी विशेष डिजाइन तैयार किया गया है। इसके तहत वन-वे हाईवे फ्लाईओवर बनाया जाएगा। यह फ्लाइओर सिरसा चुंगी के पास बनेगा। इससे लाभ यह होगा केि अग्रोहा और सिरसा की ओर जाने वाले वाहन इसके ऊपर से निकल जाएंगे। नीचे चलने वालों को वाहनों के अतिरिक्त लोड से राहत मिलेगी।