{"vars":{"id": "141324:5161"}}

हरियाणा में मछली पालन पर मिल रही भारी छूट, ऐसे उठाएं लाभ

 

हरियाणा सरकार ने लोगों की आय बढ़ाने के लिए मछली पालन पर भारी छूट देने का फैसला लिया है। यह लाभ अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के लिए है। अनुसूचित जाति के लोगों को मछली पालन के लिए पहले साल पट्टा राशि पर सरकार 50 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर या पट्टे की वास्तविक राशि का 50 प्रतिशत अनुदान दे रही है। इसमें जो भी राशि कम बनती है, वह लाभार्थी को दी जाएगी।

इसके तहत जो लोग मछली पालन के लिए पंचायती तालाबों, सरकारी जलाशयों में काम शुरू करना चाहते हैं, उनको यह अनुदान दिया जाएगा। सरकार द्वारा यह तालाब पट्टे पर लेने के लिए पहले साल दी जाएगी। इसके तहत लाभर्थी अधिकतम 4 हैक्टेयर के एकड़ के तालाब पर दो लाख रुपये होगी।

दूसरे साल में 40 हजार रुपये प्रति हैक्टेयर का लाभ
पहले साल 50 हजार रुपये का अनुदान मिलने पर सरकार द्वारा लाभार्थी को दूसरे साल पट्टा राशि पर 40 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर या पट्टे की वास्तविक राशि का 40 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। इसमें भी जो राशि कम बनती होगी, वह मान्य होगी। इससे अनुसूचित जाति के लोगाें की आय बढ़ेगी और जीवन स्तर ऊंचा उठेगा।

तीसरी बार भी मिलेगा लाभ
सरकार की योजना के तहत पहले 2 साल अनुदान लेने के बाद मछली पालन के लिए दूसरे साल से पांचवें साल तक पट्टा राशि पर अधिकतम सीमा चार हैक्टेयर के तालाब पर 1 लाख 60 हजार रुपये प्रति लाभार्थी अनुदान दिया जाएगा। इसके अलावा मछली पालन विभाग द्वारा खाद-खुराक पर अनुदान के तहत मछली पालक को प्रति हैक्टेयर आने वाले डेढ लाख रुपये के खर्च का 60 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। इसके अलावा 90 हजार रुपये प्रति हैक्टेयर तक का अनुदान मिलेगा। वहीं मछली पकड़ने के लिए प्रयोग होने वाले जाल पर भी 40 हजार रुपये के या 60 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। 

मछली बिक्री के लिए भी दी जा रही सुविधा
साथ ही सरकार अनुसूचित जाति के  लोगों मछली या इससे बनने वाले उत्पादन बेचने के लिए भी सहायता दी जा रही है। इसके तहत रेहड़ी, स्टोव व गैस चूल्हा, बर्तन जैसे सामान पर अनुदान है। इसके तहत 60 हजार रुपये संभावित खर्च के हिसाब से 60 प्रतिशत या अधिकतम धनराशि 36 हजार रुपये अनुदान दिया जाएगा।