{"vars":{"id": "141324:5161"}}

हरियाणा को मिलेगा जाम से छुटकारा! यहां बनेगा 340 करोड़ का नया सिक्स लेन एलिवेटेड कॉरिडोर,मिली मंजूरी 

हरियाणा में नया इंडस्ट्री कॉरिडोर बढ़ने के कारण ट्रैफिक का लोड लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में भविष्य को देखते हुए नए हाईवे के साथ एलिवेटेड कॉरिडोर की मंजूरी मिल रही है।
 

Haryana News : हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है । बता दे की प्रदेश के लोगों को जाम जैसे स्थिति से छुटकारा दिलाने के लिए अब हरियाणा सरकार और केंद्र सरकार मिलकर काम कर रही है । 


नए सिक्स लेन एलिवेटेड कॉरिडोर की मंजूरी

अधिक जानकरी के लिए बता दे की हरियाणा में नया इंडस्ट्री कॉरिडोर बढ़ने के कारण ट्रैफिक का लोड लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में भविष्य को देखते हुए नए हाईवे के साथ एलिवेटेड कॉरिडोर की मंजूरी मिल रही है।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट के माध्यम से हरियाणा को नए सिक्स लेन एलिवेटेड कॉरिडोर की मंजूरी दी है।


340 करोड़ होंगें खर्च 

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी इन परियोजना के लिए 340.78 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इस परियोजना के बाद सोहना शहर में लगने वाले जाम से राहत मिल जाएगी और गुरुग्राम व नूंह की तरफ जाने वाला ट्रैफिक शहर में इंट्री की बजाए बाहर से निकल जाएगा।

यह एलिवेटेड कारिडोर दो नेशनल हाईवे को जोड़ने का काम करेगा और इससे शहर में ट्रैफिक का लोड घट जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुग्राम-नूंह के बीच कनेक्टिविटी के लिए 2.75 किलोमीटर लंबे छह लेन के एलिवेटेड कॉरिडोर की मंजूरी दे दी है।