{"vars":{"id": "141324:5161"}}

हरियाणा के इस जिले में होगी 33 स्पेशल पुलिस ऑफिसर की भर्ती, 30 को इंटरव्यू 

 

SPO Bharti Jind। हरियाणा के जींद जिले में 33 स्पेशल पुलिस ऑफिसर यानि SPO की भर्ती होने जा रही है। इसके लिए न किसी तरह की परीक्षा होगी, सीधे इंटरव्यू के जरिए एसपीओ भर्ती किए जाएंगे। इस समय आवेदन प्रक्रिया चल रही है। 27-28 अक्तूबर तक आवेदन के बाद 30 अक्तूबर को इंटरव्यू होगा। आवेदनकर्ता की आयु 25 साल या इससे ज्यादा और 50 साल से कम होनी चाहिए। 

जींद जिला पुलिस प्रेस प्रवक्ता राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया में जो भाग ले सकते हैं, वह सेना एवं अर्धसैनिक बलों के सेवानिवृत्त कर्मचारी होने चाहिएं। इसके अलावा HSSISF यानि एचएसआईएसएफ बटालियन से हटाए गए कर्मचारी हो सकते हैं या फिर साल 2004 में जो हरियाणा सशस्त्र बल से हटाए गए थे, वह कर्मचारी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 

हालांकि भूतपूर्व सैनिक भी इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं लेकिन उनके लिए शर्त यह है कि कम से कम पांच साल की सर्विस होनी चाहिए। ड्यूटी में लापरवाही, अनुशासनहीनता, मेडिकल कारणों के चलते जिनको आर्मी, सेना से निकाला गया है, वह इसके लिए पात्र नहीं होंगे। राजेश कुमार ने बताया कि फिलहाल आवेदन प्रक्रिया चल रही है और 28 अक्तूबर तक आवेदन के बाद 30 अक्तूबर को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

भर्ती के लिए यह दस्तावेज हैं जरूरी 

  1. सेना, अर्धसैनिक बल अथवा संबंधित विभाग में सेवा से जुड़े प्रमाण-पत्र
  2. मूल रिहायशी प्रमाण पत्र
  3. सेवानिवृत्ति के समय जारी किया गया मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र की मूल प्रति
  4. चार पासपोर्ट फोटो
  5. शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्र 

जिन भी SPO का चयन होता है, उन्हें 20 हजार रुपए प्रति महीने सैलरी मिलेगी। एक साल के लिए यह नियुक्ति होनी है और नौकरी लगते समय 15 दिन की ट्रेनिंग जींद की पुलिस लाइन में करनी होगी।