{"vars":{"id": "141324:5161"}}

11 शहरों से होकर राजस्थान के भरतपुर तक जाएगी हरियाणा रोडवेज बस, देखें टाइमटेबल

 

Haryana Roadways Bharatpur Bus Timetable : हरियाणा रोडवेज की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए राजस्थान के भरतपुर तक बस सेवा संचालित की जा रही है। इस बस सेवा को लोहागढ़ एक्सप्रेस के नाम से जाना जाता है। नूंह डिपो की यह बस रोहतक से गुरुग्राम, सोहना, नूंह, फिरोजपुर झिरका और डीग होते हुए करीब 11 शहरों को कवर करते हुए भरतपुर पहुंचती है।

हरियाणा और राजस्थान के बीच सफर करने वाले यात्रियों को इस बस सेवा का फायदा मिल रहा है। टाइमटेबल की बात करें तो यह बस रोहतक से सुबह 9:30 बजे भरतपुर की तरफ रवाना होती है। इसके बाद गुरुग्राम में दोपहर 12:05 बजे, सोहना में 12:40 बजे और नूंह में दोपहर 1:10 बजे पहुंचती है।

यहां से बस बड़कली, फिरोजपुर झिरका, पहाड़ी, सीकरी, नगर, डीग और कुम्हेर होते हुए भरतपुर जाती है। इस रूट पर पड़ने वाले कस्बों और गांवों के यात्रियों को भी बस सेवा का लाभ मिलता है।

भरतपुर से रोहतक के लिए सुबह 4 बजे चलेगी बस

भरतपुर से रोहतक के लिए वापसी में बस सुबह 4 बजे रवाना होती है। यह कुम्हेर में सुबह 4:30 बजे, डीग में 5 बजे, नगर में 5:30 बजे और सीकरी में सुबह 6 बजे पहुंचती है। इसके बाद फिरोजपुर झिरका में 6:45 बजे, बड़कली में 7:15 बजे और नूंह में सुबह 7:45 बजे पहुंचती है।

आगे सोहना में सुबह 8:15 बजे बस का समय निर्धारित है। इसके बाद रोहतक की ओर नूंह से दोपहर 3 बजे, सोहना से 3:30 बजे और गुरुग्राम से शाम 4 बजे रवाना होती है। रोहतक से भरतपुर के बीच सीधी बस सुविधा होने से यात्रियों को बार-बार बस बदलने की परेशानी से राहत मिलती है।