{"vars":{"id": "141324:5161"}}

Haryana news : जींद में देशखेड़ा गांव के पास करसोला माइनर टूटी, सैकड़ों एकड़ धान की फसल में भरा पानी

सिंचाई विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। किसानों ने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा माइनर में क्षमता से अधिक पानी छोड़ा गया है। इसके परिणाम स्वरूप ही माइनटर ओवरफ्लो होकर टूटी है।
 

Jind News " जींद जिला के जुाना उपमंडल के अंतर्गत आने वाले देशखेड़ा गांव के पास करसोला माइनर सोमवार रात टूट गई।

 

इससे आसपास के किसानों के सैकड़ों एकड़ धान की फसल और गेहूं की की गई बिजाई की गई फसल में पानी भर गया। साथ ही ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के 3 घंटे बाद भी सिंचाई विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे।

 

इससे ग्रामीणों ने स्वयं ही कट को बंद करने का काम किया। ग्रामीणों का कहना है कि करसोला माइनर देशखेड़ा गांव के क्षेत्र में ही दो अलग-अलग स्थानों पर टूटी हुई है।  

ऐसे में आसपास के सैकड़ों एकड़ खेत पूरी तरह जलमग्न हो गए। इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। साथ ही आशंका जताई कि इस स्थिति कई किसानों के खेत में गेहूं की बिजाई भी प्रभावित हो सकती है।

वहीं किसानों में रोष है कि सूचना देने के बाद भी सिंचाई विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। किसानों ने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा माइनर में क्षमता से अधिक पानी छोड़ा गया है। इसके परिणाम स्वरूप ही माइनटर ओवरफ्लो होकर टूटी है। क्योंकि पानी का बहाव अधिक रहा। 


मौके पर पहुंचे हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड के चेयरमैन, बोले होगी सख्त कार्रवाई


वहीं माइनर टूटने की सूचना मिलने पर हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड के चेयरमैन और भाजपा नेता कैप्टन योगेश बैरागी मौके पर पहुंचे।

जब ग्रामीणों ने बताया कि तीन घंटे से यहां कोई भी अधिकारी कर्मचारी नहीं पहुंचा है तो कैप्टन योगेश बैरागी ने कहा कि ऐसे अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कैप्टन ने कहा कि वे इस मामले की ​शिकायत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी करेंगे।