{"vars":{"id": "141324:5161"}}

Haryana New Road: हरियाणा के इस जिले में 63 करोड़ से सुधरेगी रोड कनेक्टिविटी, 50 सड़कों का होगा निर्माण

 

Haryana New Road: हरियाणा के पलवल जिला में सड़क कनेक्टिविटी आने वाले दिनों में बेहतर होेने जा रही है। क्योंकि जिले में 50 सड़कों के निर्माण और सुधार किया जाएगा। इन सभी कार्यों पर 63 करोड़ 78 लाख से अधिक की राशि खर्च होगी। इन सभी कार्यों के लिए प्रशासनिक स्तर पर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 

उम्मीद जताई जा रही है कि अगले महीने तक इन सभी कार्यों के लिए वर्क अलाट करते हुए निर्माण का काम शुरू करवाया जाएगा। इन परियोजनाओं में पहलव शहर के साथ होटल व हथीन क्षेत्र की सड़कों का कार्य भी किया जाना है। सभी कार्यों पर 63 करोड़ 78 लाख 8 हजार रुपये खर्च होंगे। इन सडकों का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा।

ग्राीण सड़कों की सुधरेगी स्थिति
इन परियोजनाओं के तहत विभिन्न गांवों को जोड़ने वाली सड़कों का निर्माण सुधार किया जाना है। विशेषकर ग्रामीणों को एक दूसरे गांव के लिए जहां आसान रास्ता मिलेगा, वहीं किसानों को अपनी फसल मंडी तक पहुंचने में आसानी व सुरक्षित रास्ता मिलेगा। 

इन सड़कों का होगा निर्माण
इन सभी परियोजनाओं में पलवल से अलावलपुर-मोहना रोड एवं मोहना से कटेसरा रोड को दोबारा बनाया जाएगा।


डीघोट गांव से रुंधी, आसोता -सेलोटी, नगला ब्राह्मण से लाडियाका, बघोला - जनौली के अलावा दिल्ली-मथुरा रोड से मंडकौल के रास्ते देवली सड़क का निर्माण होगा। 

वहीं दिल्ली-मथुरा मेन रोड से गांव खटेला, होडल से डकोरा, बांसवा गांव से शाहपुर के रास्ते उत्तर प्रदेश सीमा तक सड़क निर्माण होगा। वहीं बिघुड़ी गांव से भी उत्तर प्रदेश सीमा तक सड़क बनाई जाएगी। बहीन से लोहिना और हथीन से लखनाका मार्ग को भी बनाया जाएगा। 

इसके साथ ही नइ कार्यों में होडल से डकोरा, औरंगाबाद मार्ग, होडल में रेलवे स्टेशन तक की सड़क, लिखी से दराना गांव तक सड़क निर्माण होगा। वहीं खिरबी गांव तक संपर्क मार्ग भी बनाया जाना है। अजीजाबाद गांव से गुंडवास रोड, लिखी से एलनाबाद के रास्ते घसेरा तक सड़क निर्माण। औरंगाबाद से गेहलाब तक, बोराका -  डाडका सड़क, होडल रोड से अंधोप-अली ब्राह्मण रोड, डाडका गांव में रास्ता बनेगा। 

वहीं काशीपुर से भरतगढ़ की सड़क को बनाया जाना है। डकोरा से खेरला फ्रेशरपुर की सड़क, दिल्ली-मथुरा मेन रोड से खुसरपुर नंबर 2 की सड़क बनाई जाएगी। डकोरा के अकरपुर तक संपर्क मार्ग बनेगा। अयानगर तक संपर्क मार्गका निर्माण किया जना है। पुराने दिल्ली-मथुरा रोड से भवन कुंड के रास्ते पीएसआर रोड तक की सड़क बनाई जानी है।