{"vars":{"id": "141324:5161"}}

हरियाणा के सरकारी स्कूलों को जल्द मिलेंगें नए शिक्षक, विभाग को सीएम सैनी ने दिए निर्देश 

सीएम ने समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को प्रदेश के सरकारी स्कूलों ( HARYANA GOVERMENT SCHOOL) में रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों को भरने के आदेश जारी किए हैं।
 

Haryana News: हरियाणा में शिक्षा वयवस्था को मजबूत करने के लिए सैनी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।  बता दे की CM सैनी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में कई अहम फैसले लिए हैं।  समीक्षा बैठक के दौरान सीएम ने हरियाणा शिक्षा विभाग ( Haryana Education Department) द्वारा शुरू किए गए ‘संवयसेवक शिक्षक पंजीकरण पोर्टल' को भी लॉन्च किया। प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों की कमी पूरी होने से बच्चे सुचारू रूप से पढ़ाई कर सकेंगे।

जल्द भरे जायेंगें खाली पद 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की सीएम ने मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को प्रदेश के सरकारी स्कूलों ( HARYANA GOVERMENT SCHOOL) में रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों को भरने के आदेश जारी किए हैं। बता दें कि वर्तमान में हरियाणा के सरकारी स्कूलों में हजारों की संख्या में शिक्षकों के रिक्त पद पड़े हैं, जिस वजह से असर पढ़ाई बच्चों की पढ़ाई पर भी देखने को मिल रहा है।


 एक करोड़ का फंड जारी 

 मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा प्रदेश के प्रत्येक जिले के स्कूलों में सुधार हेतु जिला वाइज एक-एक करोड रुपए का फंड जारी किया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के उत्कृष्ट विद्यालयों में आईसीटी लब स्थापित करने की निर्देश भी दिए हैं।

हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों ( Haryana Education Department) में बच्चों की शिक्षा को सुचारू रूप से चलाने और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में करोड़ों रुपए का फंड जारी किया है।