{"vars":{"id": "141324:5161"}}

हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों की दिवाली पर बल्ले बल्ले, हर महीने के वेतन में 1540 रुपये की बढ़ोतरी, जुलाई से मिलेगा एरियर 

HKRN कर्मचारियों को बता दे की दोनों विभागों द्वारा कर्मचारियों के वेतन बढ़ाने की मोहर लगा दी है। अब यह फाइल मुख्यमंत्री नायब सैनी ( haryana CM) के पास जाएगी।
 

HKRN Employee Salary Hike : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है । बता दे की दिवाली के मोके पर हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों की बल्ले बल्ले हो गई है . हरियाणा के विभिन्न बोर्ड, निगमों में कार्यरत एचकेआरएनएल कर्मचारियों का सरकार ने वेतन बढ़ाने की तैयारी कर ली है। प्रदेश में लगभग 1.20 लाख कर्मचारी एचकेआरएनएल ( HKRNL )को इसका लाभ मिलने वाला है .युवा सशक्तीकरण एवं उद्यमिता विभाग द्वारा वित्त विभाग व मानव संसाधन विभाग को प्रस्ताव भेजा था।

विभागों ने दी मंजूरी 

HKRN कर्मचारियों को बता दे की दोनों विभागों द्वारा कर्मचारियों के वेतन बढ़ाने की मोहर लगा दी है। अब यह फाइल मुख्यमंत्री नायब सैनी ( haryana CM) के पास जाएगी। सीएम नायब सैनी पहले ही एचकेआरएनएल ( HKRNL )कर्मचारियों के वेतन बढ़ाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे चुके हैं। ऐसे में अब ऐसा लग रहा है की दिवाली से पहले ही सीएम सैनी ( Haryana CM)इसे मंजूरी दे सकते है और अगले महीने के वेतन में ये पैसे जुड़कर आयेंगें .

1540 रुपये तक इजाफा 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की एचकेआरएनएल ( HKRNL) का वेतन उनके जिलों की श्रेणियों और कर्मचारियों के लेवल के हिसाब से बढ़ेगा। इसके लिए कभी भी एचकेआरएनएल ( HKRNL )के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की तरफ से वेतन बढ़ाने के आदेश जारी हो सकते है। यह वेतन 820 रुपये से 1540 रुपये तक मासिक बढ़ सकता है।

एरियर का भी लाभ मिलेगा

अधिक जानकारी के लिए बता दे की एचकेआरएनएल ( HKRNL )को बढ़े हुए वेतन का लाभ जुलाई 2026 से मिलेगा। ऐसे में कर्मचारियों का वेतन अगर अब बढ़ता है तो उनको एरियर का भी लाभ मिलेगा।

 वेतन में प्रस्तावित संशोधन के अनुसार प्रथम कैटेगरी के जिलों में लेवल-1 के पांच साल तक के अनुभव वाले कर्मचारियों को 21 हजार 950,

दस साल तक पुराने कर्मचारियों को 24 हजार 150 और इससे अधिक अनुभव वाले कर्मचारियों को 26 हजार 340 रुपये मिलेंगे।