हरियाणा में कर्मचारियों की 16वीं खेलकूद प्रतियोगिता: 2 से 4 दिसंबर तक हिसार में होंगे मुकाबले, नोटिफिकेशन जारी
Haryana News : हरियाणा में बिजली विभाग के कर्मचारियों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है । बता दे की दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) की 16वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2 से 4 दिसंबर तक हिसार के विद्युत नगर स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगी। जिसमे बिजली विभाग के कर्मचारी हिस्सा ले सकते है और प्रतिभा दिखा सकेंगें .
तीन दिवसीय होगा खेलों का आयोजन
अधिक जानकारी के लिए बता दे की इस प्रतियोगिता में केवल DHBVN के खिलाडी ही हिस्सा ले सकेंगें , 16वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2 से 4 दिसंबर तक होगी . तीन दिवसीय प्रतियोगिता में निगम के 934 खिलाड़ी विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपना जलवा दिखा सकेंगें। प्रतियोगिताओं में पुरुष, महिला और दिव्यांग कर्मचारियों के लिए अलग-अलग श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन सुबह 9:30 बजे मार्च पास्ट और 10 बजे उद्घाटन समारोह होगा। खिलाड़ियों को मूल कर्मचारी पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।
जारी हुई अधिसूचना
अधिक जानकारी के लिए बता दे की प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देशानुसार प्रतियोगिता की अधिसूचना जारी कर दी गई है। केंद्रीय खेल समिति के महासचिव रविंद्र पानू के अनुसार पुरुष कर्मचारियों के लिए सर्कल और जोन स्तर पर मुकाबले होंगे, जबकि महिला कर्मचारियों की प्रतियोगिताएं जोन स्तर पर आयोजित की जाएंगी।
पुरुष वर्ग में इन खेलों का होगा आयोजन
पुरुष वर्ग में एथलेटिक्स की 100, 200, 400 और 1500 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक, शॉटपुट और डिस्कस थ्रो होंगे। इसके अलावा बैडमिंटन, बास्केटबॉल, फुटबॉल, कबड्डी, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल और रस्साकशी के मुकाबले होंगे। जोन स्तर पर क्रिकेट और छह भार वर्गों में फ्रीस्टाइल कुश्ती भी आयोजित की जाएगी।
महिला वर्ग में इन खेलों का होगा आयोजन
महिला कर्मचारियों के लिए एथलेटिक्स, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और 500 किलोग्राम भार वर्ग में रस्साकशी होगी। वहीं, दिव्यांग कर्मचारी बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज और कैरम में प्रतिभा दिखाएंगे।
शराब सेवन और डोपिंग पर प्रतिबंध
निगम के जनसंपर्क अधिकारी संजय चुघ ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य कर्मचारियों में खेल भावना, अनुशासन, आपसी सहयोग और टीम भावना को बढ़ावा देना है। विभिन्न स्पर्धाओं में प्रदर्शन के आधार पर अंक दिए जाएंगे और इनके आधार पर ओवरऑल विजेता ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता में अनुशासनहीनता, शराब सेवन और डोपिंग पर प्रतिबंध रहेगा।