हरियाणा सीएम की गुजरात उद्योगपतियों संग अहम बैठक, 5 लाख करोड़ का निवेश लाने की तैयारी
Haryana News : हरियाणा में सरकार द्वारा उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए खास पहल की जा रही है। इसके तहत 5 लाख करोड़ रुपये का निवास होगा।
इससे आने वाले दिनों में हरियाणा में 10 लाख युवाओं को नौकरी मिलेंगी। इसके लिए
हरियाणा सरकार गुजरात के उद्योग जगत को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करने जा रही है।
इस बड़े प्रोजेक्ट को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुजरात के सूरत और गांधीनगर का दौरा कर रहे हैं।
यह दौरान मंगलवार से शुरू हो गया है और बुधवार को भी रहेगा। अपने दौरे में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उद्योगपतियों और निवेशकों के साथ बैठक कर हरियाणा में निवेश करने को आमंत्रित करेंगे।
हरियाणा सरकार का उद्देश्य है कि मुख्यमंत्री के इस दौरे के दौरान निवेशकों के साथ ऐसी योजना बनाएं, जिससे को ठोस औद्योगिक परियोजनाएं धरातल पर उतर सकें। इससे जहां प्रदेश में निवेश बढ़ेगा, वहीं युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेगे।
इससे पहले भी सरकार साफ कर चुकी है कि 2030-31 तक 5 लाख करोड़ रुपये का नया निवेश आकर्षित करने की योजना है।
इससे सरकार प्रदेश में 10 लाख से अधिक रोजगार के अवसर पैदा करने की योजना पर काम कर रही है।
इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहले 2 देशों की यात्रा कर चुके हैं और अब गुजरात के उद्योग जगत के लोगों से संवाद कर रहे हैं।
गांधीनगर में होगा हरियाणा हरियाणा निवेश रोड शो
इसी कड़ी गुजरात की राजधानी गांधीनगर में 28 अक्टूबर को भव्य आयोजन होने जा रहा है।
इस दौरान गांधीनगर में हरियाणा निवेश रोड शो का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान गुजरात के उद्यमियों को हरियाणा में मुहैया करवाई जा रही औद्योगिक अवसंरचना के साथ यहां बेहतर संपर्क सुविधा के बारे में जानकारी दी जाएगी।