हरियाणा के गुरुग्राम को जाम से मिलेगी राहत, दीवाली पर तैयार होगी नए एलिवेटिड रोड की DPR
New Road : गुरुग्राम में रहने वाले और बाहर से आने वालों को भयंकर अकसर जाम से जूझना पड़ता है। अब इससे राहत देने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण यानी जीएमडीए ने खास प्लान तैयार किया है।
क्योंकि गुरुग्राम में अब कई एलिवेडेड मार्ग बनाने की योजना तैयार कर ली है। इसको लेकर जीएमडीए द्वारा अक्टूबर महीने में ही परियोजना की डीपीआर यानी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए कंसल्टेंट एजेंसी का चयन किया जाएगा। क्योंकि इस प्रक्रिया के लिए टेंडर की कार्रवाई की जा चुकी है।
डीएमडीए के अधिकारियों के अनुसार इस परियोजना के अनुसार एजेंसी चयन के बाद अगले महीने यानी नवंबर में डीपीआर तैयार करने का काम शुरू हो जाएगा। इस प्रक्रिया में एजेंसी द्वारा इस बार का अध्ययन किया किया जाएगा कि सड़कों पर फिलहाल वाहनों की क्या स्थिति है। ऐसे में वाहनों के दबाव के हिसाब से ही एलिवेटेड रोड बनाने की संभावनाओं को तलाशा जाएगा।
रिपोर्ट तय करेगी भविष्य की योजना
दरअसल सड़कों पर लगने वाले जाम से राहत के लिए यह रिपोर्ट ही सबसे बड़ी योजना तैयार करेगी। इससे अधिकारी यह पता लगाएंगे कि कहां किस प्रकार की जरूरत है। इससे भविष्य के यातायात के लिए उपयुक्त रणनीति बन सकेगी।
यहां रहती है जाम की स्थिति
यूं तो गुरुग्राम में कई जगहों पर वाहनों का दबाव अधिक रहता है और जाम लोगों को परेशान करता है, लेकिन इसमें पुराना रेलवे रोड, शीतला माता रोड और पुराना दिल्ली रोड प्रमुख हैं। यहां वाहनों की संख्या काफी अधिक रहती है, और इसके साथ ही यह क्षेत्र काफी भीड़-भाड़ वाले हैं। जब पीक समय होता है, तब 1 किलोमीटर की दूरी तय करने में 30 से 40 मिनट तक का समय भी लग जाता है।