हरियाणा में स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी आई सामने, मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जारी किए आदेश
Haryana News: हरियाणा प्रदेश में स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जानकारी के अनुसार प्रदेश में हजारों की संख्या में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए सरकार ने प्रदेश के 700 कंडोम स्कूलों में नए भवन बनाने का फैसला लिया है। हरियाणा प्रदेश की सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे अब कंडम स्कूलों की बजाय सरकार द्वारा नवनिर्मित भवनो में पढ़ाई कर सकेंगे। बता दें कि हजारों बच्चे पुराने कंडम हो चुके स्कूलों में आए दिन पढ़ने जाते हैं। ऐसे में जर्जर हो चुकी बिल्डिंग के कारण बच्चों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े होते हैं। बच्चों की सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने अब कंडम हो चुके स्कूलों की जगह नए भवनों के निर्माण का फैसला लिया है।
मुख्यमंत्री 1 साल में भावनाओं के निर्माण का काम पूरा करने के दिए निर्देश
हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में प्रदेश के तकरीबन 700 कंडम स्कूलों के नए भवनों का निर्माण 1 वर्ष में पूरा करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले स्कूली बच्चों के लिए बनने जा रहे नए भवनों में बच्चों की सुविधाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री ने आधुनिक डिजाइन, प्राकृतिक वेंटिलेशन और सोलर सिस्टम लगाने के साथ निर्माण में गुणवत्ता के आदेश दिए हैं। समीक्षा बैठक के दौरान बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने सरकारी स्कूलों में पेयजल की गुणवत्ता जांचने और जरूरत पड़ने पर आरओ सिस्टम लगाने के निर्देश भी दिए हैं।
719 उत्कृष्ट विद्यालयों इसी वर्ष होगी आईसीटी लब स्थापित
हरियाणा प्रदेश में सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की आधुनिक शिक्षा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसी वर्ष 719 उत्कृष्ट विद्यालयों में मिनिमम 10 कंप्यूटर वाली आईसीटी लैब स्थापित करने के आदेश जारी किए हैं। शिक्षा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री शिक्षा विभाग के 'स्वयंसेवक शिक्षक पंजीकरण पोर्टल' की लॉन्चिंग भी की। मुख्यमंत्री के नए भवनों के निर्माण के फैसले को प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी के रूप में देखा जा रहा है।