हरियाणा में दिखेगी 1857 की झलकियां, 800 करोड़ की लागत से शहीद स्मारक बनकर तैयार
HARYANA NEWS: हरियाणा के लिए गर्व की बात है की प्रदेश के अंबाला जिले में अब 1857 की झलकियां देखने को मिलेगी। बता दे की अंबाला छावनी में 800 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का शहीद स्मारक पूरी तरह से तैयार है। इसका उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री करने वाले है।
मिली जानकारी के मुताबिक बता दे की 1857 की क्रांति और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को समर्पित, देश भर के संघर्षों के इतिहास को आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इसका उद्धघाटन PM मोदी करेंगें जिसके बाद यह आमजन के लिए खोल दिया जायगा।
लंदन और लाहौर के ऐतिहासिक दस्तावेज
हरियाणा के परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को कहा कि स्मारक ऐतिहासिक दस्तावेजों और शोध के आधार पर बनाया गया है। इसके लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। राष्ट्रीय पुरातत्व संस्थान के अलावा लंदन और लाहौर से भी ऐतिहासिक दस्तावेज एकत्र किए गए हैं।
स्मारक में कुल 23 दीर्घाएँ बनाई गई हैं। वे अंबाला, हरियाणा, मेरठ, दिल्ली, पंजाब, गुजरात, झांसी और देश के अन्य क्षेत्रों में 1857 के संघर्ष से संबंधित घटनाओं को दर्शाते हैं।
शहीदों के नाम स्वर्ण अक्षरों
अनिल विज के अनुसार, शोध के आधार पर शहीदों के नाम, उनके पिता और गांवों के नामों की पहचान की गई है और उनके नाम स्वर्ण अक्षरों में उत्कीर्ण किए गए हैं। शहीद स्मारक पर 360 डिग्री प्रक्षेपण के साथ एक ध्वनि और लेजर शो की भी झलकियां देखने को मिलेगी। इसका उद्देश्य दर्शकों को उस अवधि की घटनाओं का अनुभव कराना है।