नवरात्रों पर महिलाओं को तोहफा! 2651 राशन डिपो लाइसेंस के लिए हरियाणा में ऑनलाइन आवेदन शुरू, देखें पूरा प्रोसेस
Haryana news: नवरात्रों के मोके पर हरियाणा की महिलओं के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की हरियाणा में 2,651 खाली राशन डिपो के लाइसेंस आवंटन के लिए 10 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना के तहत महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा, जिससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर पैदा होंगे।
हरियाणा सरकार द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में नए राशन की डिपु खोली जाएगी। इन राशन डिपु को देने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को शुरू करवा दिया है। जहां पर आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन राशन डिपु को अलाट किए जाएंगे।
हरियाणा सरकार ने पात्र परिवारों तक खाद्यान्न की आसान पहुंच सुनिश्चित करने तथा युवाओं को स्वरोजगार के इंटरनेट अवसर प्रदान करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में उचित मूल्य की 2651 नई दुकानों यानी राशन डिपुओं के लाइसेंस जारी करने के लिए विशेष आनलाइन पोर्टल की शुरुआत की गई है।
नए राशन डिपु देने के लिए वाले पोर्टल का शुभारंभ शनिवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा किया जाएगा। सरकार द्वारा निकाले गए नए राशन डिपु में से 33 प्रतिशत महिलाओं को दिए जाएंगे।
खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों की समस्याओं का समाधान करना है। महानिदेशक डा. अंशज सिंह ने पात्र युवाओं और महिलाओं से अपील की है कि वे समय रहते आनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
हरियाणा में राशन डिपु के लिए ऐसे करना होगा आवेदन
हरियाणा सरकार द्वारा निकाले गए नए राशन डिपो के लिए उम्मीदवार 10 नवंबर 2026 तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल हरियाणा अंत्योदय सरल पोर्टल (https://saralharyana.gov.in) के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। महिलाओं के लिए 33% दुकानें आरक्षित की गई हैं, जिससे महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा मिलेगा।
जिलेवार तथा ग्रामवार (गांवों और वार्डों के अनुसार) रिक्त दुकानों का संपूर्ण विवरण खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (https://haryanafood.gov.in) एवं संबंधित जिला प्रशासन की वेबसाइटों पर अपलोड कर दिया गया है। आवेदन करने से पूर्व पात्रता शर्ते, आवश्यक दिशा-निर्देश और निर्देश विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त किए जा सकते हैं।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि राशन डिपो के लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया से संबंधित पोर्टल हरियाणा सरकार द्वारा लॉन्च किया गया है।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य गरीब और पात्र परिवारों, विशेष रूप से उन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को राशन तक आसान पहुंच प्रदान करना है जहां मौजूदा राशन डिपो दूर स्थित हैं।
आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://haryanafood.gov.in पर उपलब्ध है।