हरियाणा में किसानों की बल्ले बल्ले! सरकार देगी प्रति एकड़ 8000 रुपये प्रोत्साहन राशि
HARYANA NEWS : सरकार द्वारा किसानों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं सरकार प्रदेश में भूजल संरक्षण को लेकबर भी खास काम कर रही है। इसके तहत ही फसलों के विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए मेरा पानी मेरी विरासत जैसी योजना चलाई जा रही है।
इस योजना तहत किसानों को धान की खेती छोड़ कर वैकल्पिक फसलें उगाने के लिए प्रेरित किया जाता है। इस पर सरकार भी ऐसा करने वाले किसानों को प्रति एकड़ 8000 रुपये प्रोत्साहन राशि मुहैया करवाती है। इतना ही नहीं यदि वैकल्पिक फसलों के रूप में दलहन, तिलहन और कपास जैसी फसल किसान लेते हैं तो अतिरिक्त 2000 रुपये प्रति एकड़ बोनस का लाभ भी मिलेगा।
दरअसल सरकार यह कदम गिरते भूजल स्तर को रोकने और भूमि की उर्वरा शक्ति बचाने के लिए उठा रही है। ऐसे में हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि जलवायु अनुकूल खेती को बढ़ावा देने के लिए फसल विविधीकरण बेहद जरूरी है। धान और गन्ने की फसलों में पानी का अधिक प्रयोग ऐसे में किसानों को चाहिए कि वे कम पानी वाली फसलों का चयन करें।
किन किसानों को मिलेगा लाभ
इसको लेकर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि जो किसान पिछले 4 सालों से धान की खेती कर रहे थे और अब इस योजना तहत दूसरी फसल जैसे दल्हन, मक्का, कपास, तिलहन या सब्जियां उगाते हैं उनको 8000 रुपये प्रति एकड़ की सहायता दी जाएगगी। इतना ही नहीं यदि कोई किसान अपनी जमीन को खाली छोड़ता है तो उसे भी 8 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।