{"vars":{"id": "141324:5161"}}

हरियाणा के फरीदाबाद को मिली 46 करोड़ की सौगात, जानें कहाँ कहाँ होंगें खर्च 

HARYANA NEWS : सोनीपत शहर में सीवरेज व्यवस्था को सुधारने, पेयजल पाइप लाइन के विस्तार, सामुदायिक केंद्र बनाने के साथ-साथ गलियों को पक्का करने पर फैसला हुआ।
 

HARYANA NEWS : दिल्ली से सटे सोनीपत शहर में विकास की कई परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। इसके लिए नगर निगम की बैठक में परियोजनाओं पर मुहर लगी है। शुक्रवार को हुई बैठक में शहर के विकास का मास्टर प्लान तैयार किया गया।

इसके तहत सोनीपत शहर में सीवरेज व्यवस्था को सुधारने, पेयजल पाइप लाइन के विस्तार, सामुदायिक केंद्र बनाने के साथ-साथ गलियों को पक्का करने पर फैसला हुआ।


 

इन सभी कार्यों पर नगर निगम द्वारा करीब 46.06 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। निगम हाउस की बैठक में निगम पार्षदों जिन विकास कार्यों की सूची दी गई, इसमें 200 से अधिक प्रस्तावों पर चर्चा की गई। साथ ही दौरान निगम की व्यवस्थाओं को पारदर्शी बनाने के लिए नगर निगम की वेबसाइट भी लांच की गई। अब लोग mcsonipat.in पर निगम के कार्यों की जानकारी ले सकेंगे। साथ ही अपनी समस्याएं भी यहां पर दर्ज कर सकेंगे।

 

कई बड़े प्रस्तावों को मिली मंजूरी


सोनीपत नगर निगम मेयर राजीव जैन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कई परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई। इसके तहत सोनीपत के वार्ड -6 के फाजिलपुर गांव में पेयजल पाइप लाइन बिछाने को मंजूरी मिली। इस प र 1.56 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं रेवली गांव में 4.04 करोड़ रुपये से सामुदायिक केंद्र का निर्माण किया जाएगा।


 

इसके अलावा वार्ड-7 में बहालगढ़ रोड पर लिवासपुर गांव से सेक्टर-4/27 के जंक्शन तक सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी। इस कार्य पर 9.44 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा हाशमाबाद में 1.31 करोड़ रुपये सीवर लाइन का सुधार होगा। 7.98 करोड़ रुपये से लिवासपुर के लिए  परियोजना मंजूरी की गई।
 

इसके साथ ही वार्ड-8 के तहत आने वाले जाट जोशी गांव में 3.07 करोड़ रुपये से सीवर व्यवस्था सुधारी जाएगी। 4.14 करोड़ रुपये से लिवान और जाट जोशी में सामुदायिक केंद्रों होगा। वार्ड-9 के जगदीशपुर गांव में 4.06 करोड़ रुपये से सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी।