{"vars":{"id": "141324:5161"}}

बिना बस बदले पहुंचे दिल्ली व अमृतसर, जींद-सफीदों से सीधी रोडवेज बस शुरू, टाइमटेबल

 

Delhi Amritsar Roadways Bus : हरियाणा रोडवेज के जींद डिपो व सफीदों सब डिपो की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए अमृतसर से दिल्ली और सफीदों से अमृतसर के बीच सीधी बस सेवा शुरू की गई है। इससे जींद, सफीदों और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को दिल्ली और अमृतसर जाने के लिए बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को बीच में बस बदलने की परेशानी से भी राहत मिलेगी।

अमृतसर से दिल्ली जाने वाली बस सुबह 5:40 बजे रवाना होगी। यह बस ब्यास से सुबह 6:30 बजे, जालंधर से 7:15 बजे और लुधियाना के समराला चौक से सुबह 8:30 बजे चलेगी। इसके बाद अंबाला कैंट से सुबह 10:30 बजे और पानीपत से दोपहर 1 बजे होते हुए बस दोपहर 3 बजे तक दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में दिल्ली से सफीदों के लिए बस दोपहर 3:20 बजे रवाना होगी।

वहीं, सफीदों से अमृतसर जाने वाली बस सुबह 7 बजे रवाना होगी। यह बस असंध से सुबह 7:30 बजे, कैथल से 9:20 बजे, चीका से 10:20 बजे और पटियाला से सुबह 11:30 बजे चलेगी। इसके बाद जालंधर से दोपहर 3 बजे होते हुए बस शाम 5 बजे तक अमृतसर पहुंचेगी। वापसी में अमृतसर से सफीदों आने वाली बस जालंधर, लुधियाना, पटियाला, कैथल और असंध के रास्ते संचालित होगी।

नई बस सेवाओं से यात्रियों को लंबी दूरी का सफर करने में सुविधा मिलेगी। खासकर दिल्ली और अमृतसर जाने वाले यात्रियों को सीधी बस उपलब्ध होने से समय की बचत होगी और यात्रा अधिक सुविधाजनक बनेगी।