जालंधर, डेरा ब्यास के लिए सीधी रोडवेज बस शुरू, देखें टाइमटेबल
Haryana roadways : हरियाणा के मध्य से पंजाब के जालंधर व डेरा ब्यास तक जाने वाले यात्रियों के लिए हरियाणा रोडवेज की ओर से सीधी बस सेवा उपलब्ध करवाई जा रही है। हरियाणा राज्य परिवहन सोनीपत डिपो के उपकेंद्र गोहाना की यह बस रोहतक से चलकर गोहाना, पानीपत, करनाल और अंबाला होते हुए जालंधर तथा डेरा ब्यास तक जाती है।
निर्धारित समय सारिणी के अनुसार बस रोहतक से सुबह 8:25 बजे रवाना होती है। इसके बाद गोहाना से सुबह 9 बजे और पानीपत से सुबह 10 बजे यात्रियों को बस मिलती है। करनाल से सुबह 11 बजे तथा अंबाला से दोपहर 12:25 बजे बस रवाना होती है।
इसके बाद बस राजपुरा, लुधियाना बाईपास और जालंधर होते हुए करतारपुर के रास्ते डेरा ब्यास पहुंचती है। जालंधर से बस का समय शाम 4:20 बजे निर्धारित है, जबकि डेरा ब्यास में शाम 5:30 बजे तक पहुंचने का समय है।
वापसी में बस डेरा ब्यास से रात्रि 2 बजे रवाना होती है। जालंधर से सुबह 3 बजे और अंबाला से सुबह 6 बजे बस उपलब्ध रहती है। वापसी का मार्ग डेरा ब्यास से दिल्ली होते हुए गोहाना तक निर्धारित किया गया है। दिल्ली से गोहाना के लिए बस सुबह 9:40 बजे पहुंचती है।
किराये की बात करें तो रोहतक से गोहाना तक का किराया 535 रुपये, पानीपत से 480 रुपये और रोहतक से डेरा ब्यास तक 565 रुपये निर्धारित है। वहीं रोहतक से लुधियाना का किराया 410 रुपये और रोहतक से जालंधर का किराया 510 रुपये है। यह बस सेवा पंजाब के विभिन्न शहरों के साथ-साथ डेरा ब्यास जाने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए भी उपयोगी है। बस का संचालन प्रदीप हुड्डा कर रहे हैं।