नरवाना से टोहाना होते हुए राजस्थान के सूरतगढ़ तक सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू, देखें टाइमटेबल
Haryana roadways : हरियाणा के जींद, नरवाना, टोहाना, फतेहाबाद समेत आसपास के लोगों के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान के सूरतगढ़ तक हरियाणा रोडवेज ने सीधी बस सेवा शुरू की है। इसमें न बस बदलने का झंझट होगा और न ही रास्ते की टेंशन और रोडवेज की लॉरी का आरामदायक सफर होगा। नरवाना से टोहाना सूरतगढ़ रोडवेज बस का टाइमटेबल क्या होगा, आइए जानते हैं।
फतेहाबाद रोडवेज के सब डिपो टोहाना द्वारा यह बस शुरू की गई है लेकिन नरवाना से इसका रूट शुरू होगा जो टोहाना, फतेहाबाद, भट्टू, चौपटा, नोहर, रावसतर होते हुए जाएगा। यात्रियों को बता दें कि प्रतिदिन नरवाना से सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर यह बस चलेगी, जो टोहाना 11 बजकर 20 मिनट पर पहुंचेगी।
इसके बाद दोपहर एक बजे फतेहाबाद बस स्टैंड और उसके बाद 1 बजकर 40 मिनट पर भट्टू और 2 बजकर 30 मिनट पर चौपटा पहुंचेगी। चौपटा से साढ़े 3 बजे नोहर पहुंचेगी और शाम पांच बजे रावतसर जाएगी और इसके बाद शाम को 6 बजकर 40 मिनट पर सूरतगढ़ पहुंच जाएगी
सूरतगढ़ से नरवाना की तरफ टाइमटेबल
सूरतगढ़ से नरवाना की तरफ वापसी करते समय सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर यह बस निकलेगी, जो सुबह 8 बजे पीलीबंगा और 9 बजकर 15 मिनट पर रावतसर पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर नोहर तथा साढ़े 11 बजे चौपटा पहुंचेगी। करीब साढ़े 12 बजे फतेहाबाद और दो बजे टोहाना बस स्टैंड इसके बाद 3 बजे के आसपास नरवाना पहुंच जाएगी।
ये है नरवाना से सूरतगढ़ के बीच बस के स्टॉपेज
➡️ नरवाना
➡️ भुना
➡️ टोहाना
➡️ फतेहाबाद
➡️ भट्टू
➡️ चौपटा
➡️ नोहर
➡️ रावतसर
➡️ पीलीबंगा
➡️ सूरतगढ़