हरियाणा में 18 हजार रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथ काबू, ACB की बड़ी कार्रवाई
HARYANA ACB ACTION: हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की रिश्वतखोरी के खिलाड़ एक और अब्दा एक्शन देखने को मिल रहा है।
प्रदेश में पिछले कुछ समय से ACB की टीम जीरो टॉलरेंस निति पर काम कर रही है। वहीँ आज प्रदेश में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का शिकंजा कंप्यूटर ऑपरेटर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
बिल पास कराने के बदले रिश्वत
अधिक जानकरी के लिए बता दे की आरोपी नगर परिषद के एक ठेकेदार का बिल पास कराने के बदले आरोपी लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था।
जिसके बाद ठेकेदार परेशान होकर ACB की टीम के पास पहुंचता है और पुरे मामले की जानकारी देता है । ACB की टीम पूरी जानकारी का सतयापन करती है फिर आगे की कार्रवाई करती है।
बता दे की आरोपी की पहचान संजय के रूप में हुई है जो कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत है।
18 हजार की रिश्वत लेते रंगें हाथ गिरफ्तार
बता दे की ACB को शिकायत मिलती है तो तुरंत टीम एक्टिव होती है और आगे का जाल बिछाती है। जैसे ही आरोपी ने 18 हजार की रकम ली, ACB टीम ने उसे मौके पर पकड़ लिया। आरोपी से रिश्वत की नकदी बरामद कर ली गई है और अब कानून के हिसाब से आगे की कार्रवाई होगी।