{"vars":{"id": "141324:5161"}}

हरियाणा में कर्मचारियों की हड़ताल पर CM नायब सैनी का सख्त रुख, कर दिया बड़ा एलान 

कर्मचरियों ने सरकार को साफ़ साफ शब्दों में कह दिया है की जब तक सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी उनकी हड़ताल जारी रहने वाली है। अब ऐसे में सरकार ने इसे लेकर अपना प्लान B तैयार कर लिया है
 

Haryana News: हरियाणा को देर रात 10 बजे से बिजली कर्मियों की हड़ताल शरू हो चुकी है । कई शहरों में इसका अशर दिखना भी शरू हो चूका है । बता दे की प्रदेश में देर रात कई शहरों में ब्लैकआउट जैसा मंजर देखने को मिला है । बता दे की वहीँ इस स्थिति से निपटने के लिए सरकार ने भी हाई लेवल की मीटिंग की है और हरियाणा cm ने कड़ा रुख अपनाया है ।

 
हरियाणा के दो जिले गुरुग्राम और नूह में बिजली का काम अब प्राइवेट कंपनियों को देने जा रही है। वहीँ बिजली कर्मचरियों ने सरकार को साफ़ साफ शब्दों में कह दिया है की जब तक सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी उनकी हड़ताल जारी रहने वाली है। अब ऐसे में सरकार ने इसे लेकर अपना प्लान B तैयार कर लिया है और सभी अधिकारीयों के लिए सख्त निर्देश जारी किये है ।

उपक्रमों की ड्रोन से निगरानी


हरियाणा के CM ने कहा है कि सरकार पूरी तरह से बिजली कर्मचारियों के साथ है। वहीं, हड़ताल के दौरान असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए 6230 पुलिस कर्मचारी लगाए गए हैं। संवेदनशील उपक्रमों की ड्रोन से निगरानी की जाएगी।


मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए कि सभी विभागों को प्रो-एक्टिव (PRO ACTIVE) होकर काम करना है। हड़ताल के चलते कोई अव्यवस्था न फैले तथा किसी भी बिजली संस्थान को कोई नुकसान न होने दिया जाए। 


ITI स्टूडेंट- दूसरे राज्य से स्टाफ 

अलग-अलग विभागों में कार्यरत टेक्निकल स्टाफ, उद्योगों में कार्यरत कर्मचारियों, पोलिटेक्निक कालेजों तथा आइटीआइ (आईटीआई) में कोर्स करने वाले अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की सेवाएं भी बिजली आपूर्ति को सुचारू करने हेतु ली जा सकती हैं।
 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने बिजली कर्मचारी यूनियनों की मांग के अनुरूप विद्युत अपीलीय न्यायाधिकरण (एपीटीईएल) में जाने का निर्णय लिया है। जनता को हो रही परेशानी को ध्यान में रखते हुए तुरंत हड़ताल को बंद करने का निर्णंय ले ।