{"vars":{"id": "141324:5161"}}

बच्चों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ, सरकार ने किया अहम बदलाव
 

हरियाणा सरकार के द्वारा अब आवेदन, दस्तावेज सत्यापन, और शिकायत के निपटारे की समय सीमा भी निर्धारित की गई है। नए नियम के अनुसार जिन महिलाओं के परिवार का वार्षिक आय 1.80 लख रुपए तक है उन्हें भी इस श्रेणी का लाभ मिलेगा।

 

Lado Lakshmi Yojana update : हरियाणा सरकार के द्वारा दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना में बड़ा बदलाव किया गया है। सैनी सरकार के द्वारा आर्थिक सहायता,पात्रता सत्यापन और निगरानी की व्यवस्था तय की गई है। अब पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2100 दिए जाएंगे जिसमें से ₹1000 हर महीने सरकार की ओर से संचालित आवर्ती जमा यानी की RD या FD में जमा हो जाएगी और बाकी की राशि चालू खाते में भेजी जाएगी।

FD/RD की राशि पर महिला को ब्याज दिया जाएगा और इसकी अवधि सरकार के द्वारा तय की जाएगी। लेकिन सरकार ने स्पष्ट किया है कि संशोधित योजना लागू होने की तारीख से 5 वर्ष से अधिक के लिए FD नहीं किया जाएगा।

हरियाणा सरकार के द्वारा अब आवेदन, दस्तावेज सत्यापन, और शिकायत के निपटारे की समय सीमा भी निर्धारित की गई है। नए नियम के अनुसार जिन महिलाओं के परिवार का वार्षिक आय 1.80 लख रुपए तक है उन्हें भी इस श्रेणी का लाभ मिलेगा।

नया नियम के अनुसार जिन महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा पेंशन या सरकारी आवृतियां सहायता का लाभ मिल रहा हो उन्हें लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। आयकर दाता महिला भी इस योजना के लिए अपात्र होगी।

हरियाणा सरकार के नए नियम के अनुसार पहली किस्त के बाद हर 3 महीने में लाडो लक्ष्मी ऐप से चेहरे की पहचान और जीवित होने की पुष्टि की जाएगी। इस ऐप में महिलाओं को ब्लैंक तू क्लिक की सुविधा मिलेगी । सीआरआईडी हर 3 महीने पर एक एसएमएस भेजेगा। इस एसएमएस में लिंक दिया जाएगा जिस पर क्लिक करके वेरिफिकेशन करना होगा।