{"vars":{"id": "141324:5161"}}

Big Boss विजेता एल्विश यादव से लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, दिया 48 घंटे का समय..

एल्विश यादव ने बताया कि पास विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई थी। यह कॉल वह उठा नहीं पाए। इसके कुछ देर बाद उन्हें विदेशी नंबर से ही एक व्हाट्सएप मैसेज प्राप्त हुआ। 
 

Haryana News:  एक बार फिर Big Boss OTT-2 विजेता एल्विश यादव को धमकी भरा मेसेज मिलने से हड़कंप मच गया है । जानकारी के लिए बता दे की उनसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई है ।

बता दे की ऐसा एक मेसेज उनके पास तथा उनके पिता के पास भी आया है। विदेशी नंबर से रंगदारी का मैसेज के इस मेसेज में लिखा गया है की दो दिन में रुपए न देने पर गोली मार दी जायगी। 

मामले की सूचना मिलते ही सेक्टर-56 थाना पुलिस हरकत में आई और भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2), 351(2) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


 पुलिस को दी जानकारी के अनुसार 

पुलिस के मुताबिक, शिकायत में एल्विश यादव ने बताया कि पास विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई थी। यह कॉल वह उठा नहीं पाए। इसके कुछ देर बाद उन्हें विदेशी नंबर से ही एक व्हाट्सएप मैसेज प्राप्त हुआ। 

मैसेज करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नजदीकी रणदीप मलिक बताया और उनसे 10 करोड़ रुपए देने की मांग की। यह राशि दो दिन के अंदर देने के लिए कहा गया। ऐसा न करने पर गोली मारने की धमकी दी गई।


 एल्विश यादव ने शिकायत में बताया कि यह मैसेज न केवल उनके पास आया है बल्कि उनके पिता के मोबाइल पर भी यही मैसेज भेजा गया है। इस पर उन्होंने सेक्टर-56 थाना पुलिस को सूचना दी।


 पुलिस ने शिकायत के आधार पर शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई शरू कर दी है । वहीँ मामले की गहनता से जाँच भी कर रही है .


पिछले साल भी हुआ था हमला 
 

बता दे की इससे पहले पिछले साल भी 17 अगस्त 2025 को एल्विश यादव के घर पर तीन बाइक पर आए बदमाशों द्वारा करीब दो दर्जन राउंड फायरिंग की गई थी। इस मामले में सेक्टर-56 थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 3(5) व 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा फरीदाबाद ने इशांत नामक युवक को गिरफ्तार किया था।