{"vars":{"id": "141324:5161"}}

हरियाणा के लाखों कर्मचारियों के लिए अक्तूबर माह की सैलरी को लेकर आया बड़ा अपडेट

 

Haryana news : हरियाणा में लाखों सरकारी कर्मचारियों व पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। साल में चार महीने सैलरी महीने के अंतिम दिन ही जारी की जाएगी। वहीं इस माह यानि अक्तूबर महीने की सैलरी, मानदेय भी 30 अक्तूबर को ही रिलीज किया जाएगा। 

वित्त विभाग ने पंजाब फाइनेंस रूल के तहत साल के चार महीनों, जिनमें महीने के पहले दिन ही सरकारी अवकाश है, उनमें सैलरी और पेंशन का भुगतान कर्मचारियों को एक तारीख से पहले मिलेगा। उदाहरण के तौर पर एक 1 तारीख का रविवार या दूसरा सरकारी अवकाश है तो एक दिन पहले ही कर्मचारियों को सैलरी मिल सकेगी।

वित्त विभाग ने इसे लेकर साल 2026 में वेतन, भत्ते और पेंशन के भुगतान की तारीखें निर्धारित की हैं।  इसके तहत जनवरी, फरवरी, जुलाई और अक्तूबर महीने की सैलरी और मानदेय महीने की आखिरी तारीख को ही मिलना सुनिश्वित करने के निर्देश हुए थे।

जिसके बाद अब इस माह यानि अक्तूबर की सैलरी 30 तारीख को ही मिल जाएगी, क्योंकि 1 नवंबर को हरियाणा दिवस का सरकारी अवकाश है।  वित्त विभाग का यह आदेश सरकारी कर्मचारियों के अलावा रिटायर्ड कर्मचारियों, जो पेंशन ले रहे हैं, उनके लिए भी लागू होगा। विभाग ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट finhry.gov.in पर इसकी जानकारी अपलोड कर दी है।