{"vars":{"id": "141324:5161"}}

दीवाली के अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षकों और एक्स-सर्विसमैन को बड़ा तोहफा, CM सैनी ने दिया बड़ा मौका

40 या 42 साल की सरकारी सर्विस से जुड़कर कर्मचारी अक्सर रिटायरमेंट के बाद विभाग से जुड़ना चाहते है क्योंकि इतना समय देने के बाद उन्हें उनसे विशेष लगाव हो जाता है। ऐसे विचार धारा वाले लोगों के लिए ये बड़ी अच्छी खबर है।
 

HARYANA NEWS : हरियाणा से इस वक्त की सेवानिवृत्त शिक्षक, पूर्व सैनिक के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है।  बता दे की दीवाली के अवसर हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को हरियाणा सिविल सचिवालय में शिक्षा विभाग के 'स्वयंसेवक शिक्षक पंजीकरण पोर्टल' का शुभारंभ किया, जिसके माध्यम से स्कूलों में स्वेच्छा से पढ़ाने के इच्छुक स्वयंसेवक अपना पंजीकरण करा सकेंगे।  इस अवसर पर हरियाणा के शिक्षा मंत्री भी मौजूद रहे। 

सरकार से जुड़े रहेंगें पूर्व कर्मचारी 

अक्सर आपने भी देखा है की 40 या 42 साल की सरकारी सर्विस से जुड़कर कर्मचारी अक्सर रिटायरमेंट के बाद विभाग से जुड़ना चाहते है क्योंकि इतना समय देने के बाद उन्हें उनसे विशेष लगाव हो जाता है। ऐसे विचार धारा वाले लोगों के लिए ये बड़ी अच्छी खबर है।  बता दे की CM ने कहा कि समाज में कई सेवानिवृत्त शिक्षक, पूर्व सैनिक और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोग समाज के हित में अपने खाली समय का उपयोग करने के लिए सरकार के विभिन्न कार्यों में शामिल होने के इच्छुक हैं।  


सरकार ने लॉन्च किया पोर्टल 

CM ने कहा की सेवानिवृत्त शिक्षक, पढ़ाने के इच्छुक पूर्व सैनिक, वरिष्ठ कक्षाओं के छात्र और सेवा की भावना के साथ शिक्षण कार्य करने वाले लोग इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। ऐसे सामाजिक कार्यकर्ताओं और शिक्षा विभाग में शैक्षिक कार्यों के साथ स्वेच्छा से सेवा करने के इच्छुक व्यक्तियों को जोड़ने के लिए शुरू किया गया पोर्टल राज्य में शिक्षकों की कमी को दूर करने में भी मदद करेगा।

 पंजीकृत स्वयंसेवकों में से उपयुक्त और योग्य व्यक्तियों का चयन करने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तर पर एक समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें पुलिस विभाग का एक डीएसपी स्तर का अधिकारी भी शामिल होगा।

  समिति की सिफारिश के आधार पर, इच्छुक व्यक्ति को शिक्षा विभाग से जोड़कर शैक्षिक कार्य का अवसर प्रदान किया जाएगा।