हरियाणा में कर्मचारियों को सरकार की एक और सौगात, महंगाई भत्ते में 14 प्रतिशत का इजाफा
Haryana News : हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों को राहत देते हुए महंगाई भत्ते में 14 प्रतिशत का इजाफा करने का का फैसला किया है। हालांकि यह लाभ सिर्फ उन्हीं कर्मचारियों को मिलेगा, जो 5वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन ले रहे हैं। ऐसे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते यानी डीए में 14 प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है।
हालांकि अन्य कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले सरकार 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ा चुकी है। अब इन कर्मचारियों को भी राहत मिली है। हरियाणा राज्य के बोर्डों व निगमों में कई ऐसे कर्मचारी हैं, जिनको आज ाीभी 5वें या छठे वेतन आयोग के अनुसार ही वेतन दिया जा रहा है। हालांकि समय -समय पर इनका महंगाई भत्ता बढ़ाकर लाभ दिया जाता है।
वहीं 5वें वेतन आयोग के तहत वेतन ले रहे कर्मचारियों के लिए सरकार ने 1 जुलाई 2026 से लाभ देने का फैसला लिया है। पहले इन कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 483 प्रतिशत मिलता था। अब इसमें 14 प्रतिशत का इजाफा करते हुए 497 प्रतिशत कर दिया है। ऐसे में इन कर्मचारियों को चार महीने का एरियर भी दिया जाएगा। यह एरियर जनवरी के वेतन के साथ दिया जाएगा।
पेंशनभोगियों को अभी नहीं मिलेगा लाभ
बेशक कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 14 प्रतिशत का इजाफा कर सरकार ने बड़ी राहत दी है, लेकिन अभी इस वर्ग के पेंशनभोगियों को यह लाभ नहीं मिलेगा। पेंशनभोगियों को इसके लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा।
इसको लेकर वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने साफ किया है कि 5वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन ले रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में ही बढ़ोतरी के आदेश जारी किए हैं। वहीं छठे वेतन आयोग के तहत वेतन लेने वालों को भी अभी महंगाई भत्ता बढ़ाने का इंतजार है।