{"vars":{"id": "141324:5161"}}

दीपावली से पहले इन कर्मचारियों की मौज, सरकार ने दिया एक और भत्ता, सैलरी मैं होगा इजाफा 

कर्मचारियों को सरकार द्वारा जोखिम भत्ता देने का निर्णय लिया है। ये बाद अलग है की कर्मचारी 5 हजार की मांग कर रहे थे लेकिन उन्हें सिर्फ 500 रूपए का लाभ मिला है। 
 

 

HARYANA NEWS : हरियाणा में बिजली कर्मचारियों के लिए इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।  बता दे की बिजली कर्मचारियों की पिछले लम्बें समय से चली आ रही मांग को सरकार ने पूरा कर दिया है।  बता दे की हरियाणा के बिजली कर्मचारियों को सरकार द्वारा जोखिम भत्ता देने का निर्णय लिया है। ये बाद अलग है की कर्मचारी 5 हजार की मांग कर रहे थे लेकिन उन्हें सिर्फ 500 रूपए का लाभ मिला है। 

सैलरी में होगा इजाफा 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की बिजली कर्मचारियों को यह भत्ता हर माह मिलेगा। बिजली कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान हर समय जोखिम भरा होता है और इसके लिए कर्मचारी संगठनों द्वारा लगातार जोखिम भत्ता देने की मांग की जा रही थी।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कर्मचारियों की इस मांग को देखते हुए चंडीगढ़ में अधिकारियों की बैठक में आदेश दिए कि बिजली कर्मचारियों को हर माह वेतन के साथ 500 रुपये का अतिरिक्त जोखिम भत्ता दिया जाएगा।

हालांकि बिजली कर्मचारियों का कहना है कि यह भत्ता नाममात्र है और इसको बढ़ाया जाना चाहिए, लेकिन सरकार द्वारा जोखिम भत्ता देने की पहल करके कर्मचारियों को राहत दी है। हरियाणा सरकार के इस फैसले से प्रदेश के हजारों बिजली कर्मचारी लाभांवित होने वाले है। कर्मचारियों के खाते में जल्द ही जोखिम भत्ता आना शुरू हो जाएगा।

कर्मचारियों को मिलेगी जॉब सिक्योरिटी

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रदेश के विभिन्न विभागों में लगे हुए कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी देने की पहली की है। बैठक के अधिकारियों को आदेश दिए कि सभी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी की प्रक्रिया को एक सप्ताह में पूरा किया जाए ताकि कर्मचारियों को दीपावली से पहले यह तोहफा दिया जा सके।