हरियाणा में ACB की फिर बड़ी कार्रवाई, 20 हजार की रिश्वत लेते नगर निगम का कर्मचारी को किया गिरफ्तार
HARYANA ACB ACTION : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है । बता दे की ACB का एक बड़ा एक्शन देखने को मिला है । पिछले कुछ दिन से एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम जीरो टॉलरेंस की निति पर काम कर रही है। अब करनाल में ACB की टीम ने नगर निगम में कार्यरत कर्मचारी राम सिंह को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
जानिए पूरा मामला
अधिक जानकारी के लिए बता दे की शिकायतकर्ता अपनी दुकान की सेल डीड ट्रांसफर करवाना चाहता था। वहीँ नगर निगम के एक कर्मचारी ने उससे रिश्वत की मांग की गई । जिसके बाद उसने ACB को शिकायत दी । ACB का भी तुरंत ACTION देखने को मिला और और नगर निगम कर्मचारी राम सिंह 20 हजार रुपये की रिश्वत की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया ।
तहसील कार्यालय के बाहर ACB का जाल, आरोपी गिरफ्तार शिकायत मिलने के बाद ACB करनाल की टीम ने कार्रवाई करते हुए लघु सचिवालय स्थित तहसील कार्यालय के बाहर जाल बिछाया। इसी दौरान नगर निगम कर्मचारी राम सिंह को कथित तौर पर 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।
शिकायत के बाद ACB ने बिछाया जाल
शिकायतकर्ता के अनुसार उससे दुकान की सेल डीड ट्रांसफर करवाना चाहता था जिसके बाद उसने ACB की टीम को शिकायत की और शिकायत मिलते ही ACB की टीम तुरंत एक्शन में आ गई और कार्रवाई करते हुए नगर निगम के कर्मचारी को रिश्वत लेते दबोच लिया ।
ACB करनाल के प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी नगर निगम करनाल में कार्यरत है और शिकायतकर्ता से दुकान की सेल डीड ट्रांसफर करवाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। उन्होंने कहा कि मामले में यह भी जांच की जाएगी कि कहीं इस प्रकरण में अन्य अधिकारी या कर्मचारी शामिल तो नहीं हैं। आरोपी से पूछताछ के बाद जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।