हरियाणा में रील्स के लिए थार से किया स्टंट, 22500 के चालान के साथ जब्त करा बैठा नई गाड़ी
HARYANA NEWS : आजकल हर किसी पर रील्स का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। इसके लिए लोग कई बार अपनी जान भी गंवा बैठते हैं।
वहीं पुलिस भी ऐसे रीलबाजों की खबर ले रही है, जो नियम तोड़ते हैं। हरियाणा में ऐसा ही मामला सामने आया है। जब एक थार गाड़ी से स्टंट करने पर 22500 रुपये का चालान काट दिया गया।
मामला हरियाणा पंचकूला है। चंडीगढ़ से सटे पंचकूला में एक युवक ने अपनी माडीफाई थार गाड़ी से ऐसी स्टंटबाजी की, जिस पर भारी भरकम चालान कट गया। साथ ही इस गाड़ी को जब्त भी कर लिया गया है।
यह कार्रवाई पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित दशहरा ग्राउंड में स्टंटबाजी पर की गई है। यहां पर माडिफाईड थार गाड़ी से एक युवक ने स्टंटबाजी करने की।
इस पर पुलिस ने उस गाड़ी का 22 हजार 500 रुपये का चालान काट दिया।
पंचकूला के डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार यह घटना 2 से 3 दिन पहले की है। जब पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित दशहरा ग्राउंड में एक थार गाड़ी से चालक द्वारा स्टंटबाजी की गई।
यह मामला सामने आने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू तो थार चालक तक पहुंच गई।
इसके बाद शहर थाना प्रभारी वरिंद्र कुमार ने बुधवार को इस गाड़ी का 22,500 रुपये का चालान काट दिया और गाड़ी को भी जब्त कर दिया। हालांकि जब पुलिस ने कार्रवाई तो थार चालक को भी अपनी गलती का अहसास हुआ।