{"vars":{"id": "141324:5161"}}

हरियाणा के पानीपत में बनेगा रिंग रोड और फ्लाइओर, इन इलाकों की जमीन होगी अधिग्रहण 

पानीपत जीटी रोड का प्रमुख शहर है। साथ ही हिमाचल प्रदेश, राजस्थान- पंजाब को यूपी से जोड़ने वाला मुख्य जिला है। ऐसे में यहां वाहनों का दबाव काफी अधिक रहता है।
 

Panipat new Ring Road: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने हरियाणा के पानीपत शहर के लिए बड़ी सौगात दी है। इसके तहत पानीपत शहर की सड़कों से वाहनों का दबाव कम करने की योजना है। इसके लिए पानीपत में रिंग रोड फ्लाइओवर का निर्माण किया जाना है। 

केंद्रीय मंत्री के समक्ष पानीपत के विधायक और हरियाणा के  शिक्षा मं

गौरतलब है कि पानीपत जीटी रोड का प्रमुख शहर है। साथ ही हिमाचल प्रदेश, राजस्थान- पंजाब को यूपी से जोड़ने वाला मुख्य जिला है। ऐसे में यहां वाहनों का दबाव काफी अधिक रहता है। परिणाम स्वरूप पानीपत में कई ऐसे स्थान हैं, जहां जाम की स्थिति बनी रहती है। 

 

इससे राहत देने के लिए अब पानीपत में रिंग रोड, नए फ्लाईओवर और अंडरपास का निर्माण किया जाएगा। ऐसी 5 परियोजनाओं को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंजूरी दे दी है। अब अधिकारियों द्वारा इन परियोजना के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी डीपीआर तैयार की जाएगी।
 

इसके लिए प्रमुख रूप से रिंग रोड है। इसके अलावा पानीपत के सेक्टर-13-17 फ्लाईओवर से बाबरपुर फ्लाईओवर तक नया फ्लाईओवर बनाया जाएगा। वहीं एल्डिको के सामने अंडरपास का निर्माण किया जाना है। पानीपत के बरसत रोड से दिल्ली जाने वाले वाहनों के लिए पानीपत फ्लाईओवर पर एंट्री रैंप और नाथू स्वीट्स के सामने एग्जिट रैंप भी बनाया जाना है।