हरियाणा में अजीबो गरीब मामला! नंबर प्लेट को 6 से 8 बनाकर कटवा डाले 16 चालान
Haryana News : हरियाणा से इस वक्त हैरान कर देने वाली खबर आ रही है । बता दे की लमेट पहनने से बचने के लिए एक युवक ने ऐसा जुगाड़ लगाया कि चालान ही दूसरे के घर पहुंचने लगा। जिसके बाद शक्श खुद भी हैरान रह गया है । बता दे की मामला जान आप भी हैरान रह जायंगें ,
ऑनलाइन चलान के चलते गलतियां
अधिक जानकारी के लिए बता दे की युवक ने नंबर प्लेट की छेड़खानी के बाद कैमरा उसी बदले हुए नंबर को पढ़ता रहा और चालान असली नंबर वाले प्लैटिना मालिक के पास पहुंचता रहा। चार महीने में 16 चालान और 16 हजार रुपये का जुर्माना देखकर पीड़ित के होश उड़ गए, तब जाकर यह टेप वाला खेल पकड़ा गया।
पीड़ित ने दी शिकायत
पीड़ित दीपक साहू सेक्टर-33 के रहने वाले हैं। इनके पास प्लैटिना बाइक है, जिसका नंबर HR98R6682 है। इनके पास पहला चालान ऑनलाइन तरीके से जुलाई में आया था। तब पीड़ित ने ट्रैफिक पुलिस से इसकी शिकायत की थी। इसके बाद भी लगातार चालान कटते रहे। सभी चालान बिना हेलमेट के थे।
अंतिम चालान 22 नवंबर को फिर कटा तो पीड़ित फिर से ट्रैफिक पुलिस कार्यालय पहुंचा। जांच में पाया गया कि जुलाई से नवंबर तक 16 बार बिना हेलमेट के चालान हुए। इस पर 16 हजार रुपये की जुर्माना राशि लगी थी। पीड़ित ने कहा कि वह तो हेलमेट पहनकर ही चलता है, फिर उसके नाम पर चालान क्यों कट रहे हैं।
पुलिस के हथे चढ़ा युवक
इस हेराफेरी के चलते स्प्लेंडर मोटरसाइकिल द्वारा किए गए यातायात नियमों के उल्लंघन के चालान दूसरे वाहन यानी प्लैटिना के वास्तविक मालिक को प्राप्त हो रहे थे। यातायात पुलिस ने झाड़सा चौकी पुलिस के साथ मिलकर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की।