8वीं पास को भी सरकरी नौकरी पाने का बड़ा मौका, बिना परीक्षा होगी नियुक्ति, यहां निकली है भर्ती
Haryana news हरियाण के 8वीं पास युवा भी अब सरकारी नौकरी पा सकते हैं। इसके लिए भर्ती निकल चुकी है। साथ ही इसके लिए आवेदन की अंतिम तारीख भी 21 नवंबर तक है। सबसे बड़ी बात है कि इस भर्ती में 12वीं पास से अधिक योग्यता रखने वालों को आवेदन करने की अनुमति नहीं है। ऐसे में भर्ती में अधिक भीड़ होने का भी डर नहीं है। यह भर्ती बिना लिखित परीक्षा के होने जा रही है।
दरअसल यह भर्ती पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में चौकीदार के रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गई है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया की चल रही है। हालांकि इस भर्ती के लिए भी आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही की जा सकती है। इसके लिए युवा phconapp.formflix.org/chowkidar पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
18 से 35 साल के युवा कर सकते हैं आवेदन
इस भर्ती के लिए 18 से 35 साल के युवा आवेदन कर सकते हैं। हालांकि की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास होनी चाहिए और अधिकतम योग्यता 12 वीं पास होनी चाहिए। इस भर्ती में 12वीं से अधिक शैक्षणिक योग्यता वाो अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सकते हैं। साथ ही अभ्यर्थी की उम्र 18 साल से कम और 35 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित श्रेणी के आवेदकों को नियमानुसार उम्र में छूट दी जाएगी।
बिना परीक्षा के होगा चयन
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन केवल इंटरव्यू (जॉब स्यूटेबिलिटी और मैनर्स) के आधार पर होगा। इंटरव्यू 50 अंकों के लिए होगा। जो अभ्यर्थी इसमें सफल रहेंगे उनको रिक्त पदों पर तैनात किया जायेगा।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
इस भर्ती के लिए पंजाब एंव हरियाणा हाईकोर्ट के पोर्टल phconapp.formflix.org/chowkidar पर आवेदन किया जाएगाग। इसके खुलते ही होम पेज पर Apply Online के विकल्प पर क्लिक करते हुए मांगी जा रही पूरी जानकारी को भरें। इसके बाद एप्प्लीकेंट लॉग इन के विकल्प का चयन करें। यहां पूरी जानकारी भर कर फीस का भुगतान हो जाएगा। फीस अपनी श्रेणी के अनुसार भरें। क्योंकि सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 700 रुपये और एससी- एसटी- एक्स सर्विसमैन केे लिए 600 रुपये फीस निर्धारित की गई है।