हरियाणा में यहां 45 करोड़ से नई बनेगी 22 सड़कें, पहली बार मिलेगी फुटपाथ और साइकिल ट्रैक की सुविधा
Haryana New Road: यमुनानगर और जगाधरी में नगर निगम द्वारा सड़कों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत निगम ने तय किया है कि शहर में पैदल चलने वालों को सुरक्षित रास्ता मुहैया करवाया जाएगा।
इसके तहत 22 प्रमुख सड़कों को राइट आफ वे (आरओड्ब्ल्यू) मॉडल पर विकसित करने के लिए चिन्हित किया गया है। पहले चरण में 50.47 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जानी हैं। इसके लिए निगम प्रशासन द्वारा टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इन सड़कों को लेकर निगम प्रशासन द्वारा व्यापक योजना तैयार की गई है। क्योंकि यहां पर सड़क निर्माण तो करवाया ही जाएगा, साथ में पैदल चलने वालों के लिए अलग से फुटपाथ की सुविधा भी रहेगी। साथ ही साइकिल चालकों के लिए भी ट्रैक की सुविधा दी जाएगी। इन सड़कों की लाइफ अधिक सुनिश्चित करने के लिए यहां पर उचित जल निकासी की भी व्यवस्था की जाएगी।
इन सड़कों का किया जाएगा निर्माण
निगम कमिश्नर महाबीर प्रसाद के अनुसार पहले चरण में नेहरू पार्क से रवि अस्पताल, संतपुरा गुरुद्वारा से कन्हैया साहिब चौक और मधु रोड सहित बर्शिष्टा कैफे तक मॉडल टाउन की कारपेट वाली सड़क को शामिल किया गया है।
यह सड़क बनने से शहर में पैदल चलने वालों को काफी लाभ होगा। क्योंकि शहर में पैदल यात्रियों के चलने के लिए फुटपाथ की सुविधा नहीं है। क्योंकि जहां भी फुटपाथ बने हैं, वहां अतिक्रमण ने रास्ता रोक रखा है।
ऐसे में अब पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ और साइकिल ट्रैक बनाए जाने से जहां सुरक्षित सड़क व सफर सुनिश्चित होंगे, वहीं सड़कों पर चलने वालों को भी बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
इस योजना के तहत योजना के तहत संतपुरा गुरुद्वारा से मधु होटल रोड, पीएचईडी ट्यूबवेल से माया राम फ्रूट शाप, परसराम चौक से सरनी चौक, रवि अस्पताल से शास्त्री पार्क, संगम स्पोर्ट्स से हुडा टर्न तक सड़क बनाई जानी है।
इसके अलावा महावीर चौक से मुंडा माजरा चौक तक की सड़क भी प्रस्ताव में शामिल है। इसके अतिरिक्त एसपी निवास से जोली क्रॉकरी तक, हैफेड़ गोदाम से रिक्शा चौक तक की सड़क को बनाया जाएगा।
वहीं स्वामी रामतीर्थ पार्क से ठकराल गारमेंट्स, प्यारा चौक से जैन चक्की तक की सड़कें भी बनेंगी। गुलाटी टाइल्स से जैन चक्की और मधु होटल से मधु पार्क तक की सड़कों को इसमें शामिल किया गया है।