{"vars":{"id": "141324:5161"}}

136 किमी लंबे नमो भारत कॉरिडोर के डिजाइन की तैयारी शुरू, दिल्ली-करनाल तक बनेंगे नए 17 स्टेशन, ये रहीं अब तक की डिटेल्स

136 किलोमीटर लंबे इस रेल कॉरिडोर में ट्रैक, स्टेशन और ट्रेनों के रखरखाव के लिए डिपो बनाए जाने की योजना है। 
 

Haryana Namo Bharat Train Update : देश भर में बेहतर सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार तेजी से काम कर रही है। इसके तहत नमो रेल कॉरिडोर विकसित किए जा रहे हैं। इस परियोजना के तहत हरियाणा में दिल्ली से पानीपत के रास्ते करनाल तक नमो रेल की योजना पर काम चल रहा है। करीब 136 किलोमीटर लंबे इस रेल कॉरिडोर में ट्रैक, स्टेशन और ट्रेनों के रखरखाव के लिए डिपो बनाए जाने की योजना है। 


इस परियोजना के शुरू होने से दिल्ली से करनाल तक पहुंचने में लगने वाला समय काफी कम हो सकता है। इस रूट पर नमो भारत ट्रेन चलाने की योजना को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने कॉरिडोर का डिजाइन तैयार कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इस परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि शहरों को स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक बनाने की दिशा में मंत्रालय द्वारा व्यापक स्तर पर काम किया जा रहा है।


केंद्रीय मंत्रालय की साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2025-26 में 908.36 करोड़ रुपये के लाभांश की घोषणा हुई है। 

आंकड़ों के हिसाब से देखा जाए तो यह अब तक का सबसे बड़ा लाभांश होगा। मनोहर लाल इसका चैक आवास एवं नगर विकास निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संजय कुलश्रेष्ठ द्वारा सौंपा गया।


 उन्होंने कहा कि शहरों में यातायात को सरल बनाने के साथ प्रदूषण घटाने को लेकर भी काम किया जा रहा है। इसके अलावा कचरे का बेहतर प्रबंधन करने और नई परिवहन सुविधाएं विकसित करने की योजना तैयार की जा रही है।


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि  दिल्ली -पानीपत और करनाल नमो भारत रेल कॉरिडोर का काम तेज किया जा रहा है। 


यह कॉरिडोर 136.30 किलोमीटर लंबा है। इस कॉरिडोर पर 2031 तक सेवाएं शुरू करने के लिए व्यापक योजना तैयार की गई है। 


यह कॉरिडोर शुरू होने से दिल्ली से करनाल पहुंचने में करीब डेढ घंटे का समय लगेगा। साथ ही इस मार्ग पर नमो रेल प्रतिदिन 242 फेरे लगा सकती है।